भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसेस की पॉपुलैरिटी बॉलीवुड एक्ट्रेस से नहीं है कम, सोशल मीडिया पर लाखों में हैं इनके फॉलोअर्स, यह एक्ट्रेस है सबसे आगे

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के मेल सुपरस्टारर्स की पॉपुलैरिटी किसी से छुपी नहीं है। बॉलीवुड से टॉलीवुड सबको पटखनी देने में ये स्टार्स माहिर हैं। इन स्टार्स के गाने और फिल्में खूब धूम मचाते ही हैं। साथ ही इनकी फैन फॉलोइंग भी लाखों और करोड़ों में हैं। लेकिन भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेसस भी किसी से कम नहीं हैं। इन स्टार्स की भी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसी कड़ी में हम आज बात करते है उन टॉप फाइव भोजपुरी एक्ट्रेसेस की जिनके सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स हैं।
अक्षरा सिंह
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। एक्ट्रेस का भोजपुरी सिनेमा के अलावा अन्य सिनेमा जगत में भी अच्छा खासा नाम है। इनके सोशल मीडिया पर लाखों में फॉलोअर्स हैं। केवल इंस्टाग्राम पर इन्हें 5.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह अपने फैंस के लिए नए-नए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। जिस पर फैंस अपना खूब प्यार बरसाते हैं।
मोनालिसा
मोनालिसा एक बेहतरीन अदाकारा के साथ एक अच्छी डांसर भी हैं। लेकिन अब वह बेहद कम भोजपुरी सिनेमा में दिखाई देती हैं। मोनालिसा की जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब पंसद किया गया था। दोनों स्टार्स की जोड़ी को दर्जनों फिल्मों में देखा जा चुका है। मोनालिसा को इंस्टाग्राम पर 5.2 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस एक फिल्म करने के लिए मोटी रकम वसूलती हैं।
आम्रपाली
आम्रपाली दुबे को कौन नहीं जानता है। आज आम्रपाली घर-घर में अपनी पहचान बना चुकी हैं। इनकी जोड़ी भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ के साथ जबरदस्त हिट रही है। आज इनके इंस्टाग्राम पर 33 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बता दें कि दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ इनकी जोड़ी को इतना पंसद किया गया है कि अब तक दोनों स्टार्स ने 20 से अधिक फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं।
काजल राघवानी
काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अदाकारा हैं। इनकी जोड़ी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ जबरदस्त हिट रही है। ये भोजपुरी सिनेमा की हाई पेड एक्ट्रेस में भी शामिल हैं। आज इनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 31 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह अपने फैंस लिए अक्सर रिल्स बनाती रहती हैं। जिसे फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
रानी चटर्जी
भोजपुरी सिनेमा की धाकड़ गर्ल रानी चटर्जी को कहा जाता है। इनके हर फिल्म में एक्शन होता है। रानी के एक्शन मूव्स को फैंस भी खूब पंसद करते हैं। रानी ने अपने करियर की शुरूआत महज 16 साल की उम्र में कर दी थी। आज रानी भोजपुरी की एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में बतौर लीड रोल काम किया है। आज इनके इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
Created On :   6 Feb 2023 5:47 PM IST