अपकमिंग सीजन: 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का ठीकाना बदला? कलर्स नहीं अब इस चैनल पर होगा स्ट्रीम, जाने क्या है कारण

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का ठीकाना बदला? कलर्स नहीं अब इस चैनल पर होगा स्ट्रीम, जाने क्या है कारण
  • 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का ठीकाना बदला?
  • कलर्स नहीं अब इस चैनल पर होगा स्ट्रीम, जाने क्या है कारण

डिजिटल डेस्क, मुंबई। खतरों के खिलाड़ी टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक है। इस शो की करोड़ों में फैन फॉलोइंग है। वहीं शो के होस्ट रोहित शेट्टी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। फैंस इसके सीजन 15 का काफी समय से इंतजार कर रहे है लेकिन इसके प्रीमियर में देरी होती जा रही है। बीते लंबे समय से शो की कास्टिंग को लेकर चर्चा हो रही थी। रूमर्स ये भी फैले हुए हैं कि इस साल खतरों के खिलाड़ी 15 ऑन एयर नहीं होगा। हालांकि अब इस शो को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है दरअसल ये शो अब कलर्स नहीं किसी और टीवी चैनल पर टेलीकास्ट हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि, क्या कारण जिससे शो का दूसरे चैनल पर शिफ्ट किया जा रहा है-

खतरों के खिलाड़ी कहां होगा टेलीकास्ट?

खबरे हैं कि, खतरों के खिलाड़ी 15 का ठिकाना बदलने वाला है। दरअसल पहले ये शो कलर्स पर टेलीकास्ट होता है लेकिन अब ये किसी दूसरे चैनल पर प्रीमियर हो सकता है जूम टीवी की रिपोर्ट की मानें तो खतरों के खिलाड़ी 15 का टेलीकास्ट अब कलर्स पर नहीं बल्कि सोनी टीवी पर होगा, रिपोर्ट के मुताबिक शो के मेकर्स और सोनी चैनल के बीच इसे लेकर बातचीत हो रही है। अगर सब कुछ ठीक रहता है तो अब से खररों के खिलाड़ी 15 को सोनी टीवी पर देखा जाएगा।

कलर्स पर क्यों नहीं टेलीकास्ट होगा खतरों के खिलाड़ी 15?

बता दें कि शो के प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया और कलर्स टीवी के बीच क्रिएटवी मतभेद की वजह से प्रोड्यूसर पीछे हट गए हैं और इस वजब से खतरों के खिलाड़ी 15 का भविष्य भी अधर में लटक गया था। यहां तक कि शो के कैंसिल होने की बात भी चल रही थी।

Created On :   23 April 2025 6:46 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story