ऑस्कर जूरी में शामिल है भारत का ये इकलौता कलाकार, जिनका अलाया फर्नीचरवाला से है खास कनेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों चारों तरफ ऑस्कर अवॉर्ड की चर्चा हो रही है। भारत से भी चार फिल्मों को ऑस्कर के लिए नोमिनेट किया गया है। लोगों को उम्मीद है कि, इस बार हम ऑस्कर में बाजी जरुरी मारेंगे। वहीं एक्टर दीपिका पादुकोण को भी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए प्रजेंटर चुना गया है जो पूरे देश के लिए गर्व की बात है। दीपिका तीसरी भारतीय हैं जो इस अवॉर्ड को प्रजेंट करने वाली हैं। वहीं आज हम बात करेंगे एक्टर कबीर बेदी की, कबीर बेदी पहले भारतीय हैं जो ऑस्कर की जूरी में शामिल हुए थे। जिसने देश का मान बढ़ाया था। उनके बाद से अभी तक कोई इसमें शामिल नहीं हुआ है। कबीर बेदी एक बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में विलेन के रोल से अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
ऑस्कर जूरी में शामिल होने वाले पहले भारतीय
बता दें कि,एक्टर कबीर बेदी ऑस्कर जूरी में शामिल होने वाले पहले भारतीय हैं। साल 1982 से कबीर एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस के सम्मानित वोटिंग मेंम्बर हैं। जो ऑस्कर अवाॅर्ड विजेता का नाम चुनते हैं। कबीर स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड ज्यूरी के भी वोटिंग मेंबर हैं। इसी के साथ कबीर को इटली के राष्ट्रपति ने साल 2010 में वहां के हाईएस्ट रैंकिंग सिविलियन का सम्मान दिया था।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मचाई धूम
कबीर बेदी एक शानदार बॉलीवुड एक्टर हैं साथ ही वे यूनाइटेड स्टेट और इटली की फिल्मों में भी वह एक्टिव है। उन्होंने अपने हुनर से इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। राज खोसला की फिल्म 'कच्चे धागे' में दाढ़ी वाले डाकू का रोल निभाने के बाद ही कबीर बेदी को एक इटेलियन टीवी सीरीज 'संदोकन' में एशियन डाकू का रोल निभाने को मिला था। जिसके बाद से उन्हें इटली के घर घर में पहचाना जाने लगा। वहीं अमेरिकन टीवी शो बोल्ड एंड ब्यूटीफुल में भी काम करने के लिए कबीर बेदी को याद रखा जाता है।
अलाया फर्नीचरवाला से है खास कनेक्शन
कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पूजा ने 1991 से 1995 तक कई फिल्मों में काम किया। वह मॉडल भी रह चुकी हैं। पूजा बेदी ने फरहान इब्राहिम फर्नीचरवाला से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी अलाया फर्नीचरवाला और बेटा ओमार फर्नीचरवाला। अलाया ने फिल्म जगत में एंट्री कर ली है। वे अपने नाना और मम्मी की तरह एक्टिंग में करियर बना रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म की शुरुआत करने से पहले न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से एक्टिंग में डिप्लोमा किया। साथ ही वह अच्छी डांसर और मॉडल भी हैं। उन्हें हाल ही में कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी में देखा गया था।
Created On :   11 March 2023 12:45 PM IST