भोजपूरी इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार खेसारी लाल यादव ने काम से ब्रेक लेकर उठाया लिट्टी-चोखा का लुफ्त, फोटोज हुईं वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंड्स्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने फिल्मों और गानों से फैंस के बीच तो छाए ही रहते हैं। लेकिन, इस बार उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वो अपने कुछ साथियों के साथ लिट्टी-चोखा का स्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव लिट्टी चोखा को जितने शौक से बनाने के लिए जाने जाते हैं उतने ही चाव से इसे खाने के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में खेसारी को एक रेस्त्रां में लिट्टी-चोखा का आनंद लेते हुए देखा गया। जिसमें वह अपने टीम के साथ इसका मजा लेने पहुंचे थे।
सुपरस्टार बनने से पहले बेचते थे लिट्टी-चोखा
दरअसल, खेसारी लाल यादव का लिट्टी-चोखा से एक गहरा संबंध रहा है। भोजपूरी फिल्म इंड्स्ट्री में आने से पहले खेसारी लाल यादव राजधानी दिल्ली में लिट्टी-चोखा ही बेचा करते थे। वायरल फोटो को देख कर ऐसा कहना उचित होगा कि खेसारी लाल यादव को इस लिट्टी चोखा से बेहद लगाव है। बता दें की मुंबई में काम करने की वजह से खेसारी लाल यादव लिट्टी-चोखा खाने से चूक जाते थे। लेकिन इस बार उन्होंने अपने काम को विराम देकर लिट्टी-चोखा का मुंबई के एक रेस्त्रां में जाकर अपनी इस फेवरेट डिश का जमकर लुफ्त उठाया।
गौरतलब है कि बिहार का सबसे लोकप्रिय व्यंज्जन लिट्टी-चोखा पूरे विश्व में विख्यात है। खेसारी लाल यादव ने बाकयादा "लिट्टी-चोखा" नाम की एक मूवी भी बनाई थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी। खेसारी लाल यादव की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब भी इस सुपरस्टार का कोई सॉन्ग या फिल्म रिलीज होती है तो फैंस में एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। अपने पसंदीदा स्टार को फैंस प्यार से "ट्रेंडिग स्टार" नाम से भी बुलाते हैं।
Created On :   9 Nov 2022 9:54 PM IST