तारक मेहता की बबीता ने बताया ट्रोलर्स का कैसे करती हैं सामना, जानें यहाँ

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलीविजन के फेमस शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा", जो 11 साल से दर्शको का मनोरंजन कर रहा है। शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता हालही में एक इंटरव्यू में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे किस तरह से ट्रोलर्स का सामना करती हैं।
बता दें मुनमुन दत्ता उन एक्ट्रेस में से हैं, जो सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। वे हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इसी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। खास बात यह है कि मुनमुन इन ट्रोलर्स को भी तगड़ा जवाब देने से पीछे नहीं हटती।
मुनमुन ने बताया कि अगर कभी कोई फॉलोअर नेगेटिव और फालतू कमेंट करता है तो मैं उसे वहीं सही तरीके समझा देती हूं। अगर वो नहीं मानता तो सीधे उसे ब्लॉक कर देती हूं। मैं एक फॉलोअर रखना पसंद करूंगी, लेकिन ऐसे फॉलोअर नहीं रखूंगी जो नफरत फैला रहे हों। मुनमुन दत्ता ने बताया कि उन्हें अक्सर अश्लील मैसेज और फोटोशॉप्ड तस्वीरें मिलती हैं। इन हालत वो पुलिस की मदद लेती हैं। मुनमुन एक्शन लेने में बिलकुल भी पीछे नहीं हटतीं।
बता दें शो "तारक मेहता के उल्टा चश्मा" में जेठालाल कभी भी बबीता जी से बात करने का मौका नहीं छोड़ते। उन्हें बबीता जी से बात करके और उन्हें देखकर खुशी मिलती है। जेठालाल हमेशा बबीता जी की मदद करने को तैयार रहते है। दर्शक शो में बबीता और जेठालाल की कैमेस्ट्री को बहुत पसंद करते हैं।
Created On :   30 April 2019 12:40 PM IST