राम चरण, जूनियर एनटीआर की 'आरआरआर' को लेकर एसएस राजामौली ने किया खुलासा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में कई फिल्मों को इस साल पर्दे पर रिलीज किया गया है। लेकिन एक बार फिर से कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कई सारी फिल्मों के सिनेमाघर में रिलीज को लेकर अभी भी असमंजस बरकरार है। हाल की में कुछ मीडिया रिपोर्ट आई जिसमें यह बताया गया कि फिल्म "जर्सी" और "आरआरआर" की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।
फिल्मों की रिलीज को डेट को देखते हुए काफी अनिश्चितताबनी हुई है, हाल ही में पिल्मों की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने वाली आई खबर को देखते हुए, निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी और पुष्टि दी है कि उनकी आगामी फिल्म "आरआरआर" 7 जनवरी, 2022 को ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। राजामौली द्वारा फिल्म को लेकर जारी किए गए स्पष्टीकरण में बताया गया है कि जूनियर एनटीआर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन अभिनीत फिल्म को "स्थगित नहीं" किया गया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट के जरिए इस बात को बताया कि, " बहुत जल्द ही "आरआरआर" 7 जनवरी 2022 को रिलीज होगी, ऐसा एसएस राजामौली का आधिकारिक बयान है, यह स्थगित नहीं हुई है।" बता दें कि फिल्म को स्थगित करने की रिपोर्ट, शहर में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के कारण दिल्ली में सिनेमाघरों के बंद करने के बाद आई थी।
शहरों में बढ़ते कोरोना के मामलो के बीच कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू और 50% ऑक्यूपेंसी की घोषणा के कारण कई फिल्मों के स्थगित करने के कयास लगाएं जा रहें थे। वहीं फिल्म आरआरआर को लेकर अफवाहें थी कि इसे समय पर रिलीज नहीं किया जाएगा। इससे पहले "आरआरआर" 30 जुलाई, 2020 को रिलीज होने वाली थी पर लॉकडाउन की वजह से ऐसा नहीं हो पाया था।
Created On :   30 Dec 2021 11:26 AM IST