इस म्यूजिक कंपोजर के साथ जल्द साथ फेरे लेने वाली हैं सिंगर पलक मुछाल, मुंबई का पांच सितारा होटल किया बुक

डिजिटल डेस्क मुंबई। फिल्म जगत की मशहूर सिंगर पलक मुछाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। पलक म्यूजिक कंपोजर मिथुन से शादी करने जा रही हैं। पलक और मिथुन 6 नवंबर को सात फेरे लेंगी। उनकी शादी की रस्में 4 नवंबर से शूरु हो जाएंगी। दोनो ने ही सिनेमा जगत में अपना अच्छा मान बनाया है। दोनों लंबे समय से गुपचुप तरीके से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनो ही परिवार की सहमजति से अरेंज मैरिज करने जा रहें है।
4 से 6 तारीख के बीच में हल्दी, संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। दोनों ने परिवार की सहमति से ये फैसला लिया है। पलक और मिथुन की शादी में बेहद ही बड़े स्तर पर होने वाली है। जिसके लिए मुंबई के एक पांच सितारा होटल को 5, 6 और सात तारीख के लिए बुक किया गया है। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे भी शिरकत करेंगे। इस शादी की तैयारियां बहुत तेजी से चल रही है। पलक और मिथुन की शादी में उनके परिवार को लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे।
पलक मुच्छल का जन्म 30 मार्च 1992 में मध्यप्रदेश के इंदौर में हुआ था। उनके पिता का नाम राजकुमार मुच्छल है, जोकि एक संस्था में अकाउंटेंट हैं। उनकी माँ का नाम अमिता मुच्छल है। उनका एक छोटा भाई है-पलाश मुच्छल है। पलक को गाने का शौक बचपन से ही था। उन्होंने चार साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। उन्होंने हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की शिक्षा ग्रहण की है। इसके साथ ही पलक को 17 भाषाओं का ज्ञान है।
पलक ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म दमादम से की। उसके बाद उन्होंने "ना जाने कबसे", "एक था टाइगर", "फ्रॉम सिडनी विथ लव","आशिकी 2" और बंगाली फिल्म रॉकी के लिए गाने गाये। परन्तु पलक को हिंदी सिनेमा में कामयाबी फिल्म "एक था टाइगर" और "आशिकी 2" से मिली।
Created On :   28 Oct 2022 1:01 PM IST