फरहान अख्तर से शादी के बाद शिबानी ने बदला अपना नाम, फैंस ने किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद, बॉलीवुड के लवबर्ड्स फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में खंडाला स्थिती फार्महाउस में शादी रचाई है। शादी समारोह में करीबी दोस्त और परिवार के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। शादी से कपल की अनोखी रस्में भी देखने को मिली थी। शिबानी ने शादी में रेड कलर की गाउन पहनी थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रहीं थी, वहीं फरहान ने काले कलर का सूट पहना था जिसमे वह काफी हैंडसम दिख रहें थे।
शिबानी ने बदला अपना नाम
फरहान से शादी के कुछ ही दिनों बाद शिबानी ने सोशल मीडिया पर अपना नाम "शिबानी दांडेकर" से बदलकर "शिबानी दांडेकर-अख्तर" कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने नाम के साथ फरहान का सरनेम जोड़ा है। इतना ही नहीं, नई नवेली दुल्हन ने अपनी प्रोफाइल में भी कुछ बदलाव किए हैं, उन्होंने अब अबाउट में "मिसेज अख्तर" भी लिखा है, जिसके बाद एक डांसिंग इमोजी लगाई है।
शादी में नजर आएं कई सितारें
फरहान और शिबानी की शादी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। इन हस्तियों में शामिल थें, ऋतिक रोशन, रिया चक्रवर्ती, फराह खान, आशुतोष गोवारिकर, साकिब सलीम और कई अन्य। उनके इस खास दिन की तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया धमाल मचा रही है।
वर्क फ्रंट पर, फरहान को आखिरी बार "तूफान" में को-एक्टर मृणाल ठाकुर और परेश रावल के साथ मुख्य भूमिकाओं में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव समीक्षा मिली थी। फिलहाल वह "जी ले जरा" के लिए एक बार फिर निर्देशन की बागडोर संभालने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगी।
Created On :   23 Feb 2022 11:33 AM IST