रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में वानर अस्त्र की भूमिका निभाएंगे शाहरुख खान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म "ब्रह्मास्त्र" में वानर अस्त्र के रूप में नजर आने वाले हैं। मल्टीस्टारर फिल्म होने की वजह से यह सुर्खियो में बनी हुई है, वहीं पहले से ऐसा माना जा रहा था कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इसमें केमियो करते नजर आएंगे। अब सोशल मीडिया पर फिल्म से शाहरुख खान का लुक सामने आ गया है, जिसे फऐंस खूब पसंद कर रहे हैं।
ऐसा है शाहरुख का लुक
वानर अस्त्र बने शाहरुख का लुक ट्विटर पर तस्वीरों और वीडियोज के तौर पर शेयर किया जा रहा है, सीन में SRK को खून से लथपथ अवतार में नजर आ रहे हैं। जैसे ही शाहरुख हवा में अपने पैर को उठाते हैं, उनके पीछे भगवान हनुमान का सिलऑउट नजर आने लगता है। जैसे ही वीडियो ने इंटरनेट पर कदम रखा, एक्टर के फैन इसे देख काफी खुश हो गएं।
SRK in As Vanar Astra #ShahRukhKhan #Brahmastra pic.twitter.com/Mqu82LHsOV
— BENGAL-TiGER (@Sayem_Sam00) August 11, 2022
हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का दूसरा सॉन्ग "देवा देवा" इंटरनेट पर रिलीज किया है जिसे ऑडियंस ने खूब पसंद किया। इस भक्ति से भरे सॉन्ग में रणबीर के साथ अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट भी हैं।वहीं इससे पगहले फिल्म के बहुचर्चित रोमांटिक ट्रैक "केसरिया" को दर्शको का खूब सारा प्यार मिला था।
#ShahRukhKhan in #Brahmastra full on mass pic.twitter.com/q4UikYRGeF
— Hail Hydra (@Lordofbattles8) August 11, 2022
रणबीर और आलिया के साथ, "ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा" में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और अक्किनेनी नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण भी फिल्म के अंत में पार्वती के रूप में एक कैमियो करती नजर आएंगी।
Created On :   12 Aug 2022 3:02 PM IST