क्या आपने देखा राम कपूर का ये बदला-बदला लुक, पहचान नहीं पा रहे फैंस
![Ram Kapoor Shares His New Look On Instagram, Fans Not Recognized Ram Kapoor Shares His New Look On Instagram, Fans Not Recognized](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/ram-kapoor-shares-his-new-look-on-instagram-fans-not-recognized_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एक्टर राम कपूर ने हालही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखकर फैंस पूछ रहे हैं कि ""राम कपूर कहा हैं?"" दरअसल, राम कपूर ने जिम में पसीना बहाकर खुद को इतना स्लिम बना लिया कि लोगों उन्हें पहचान हीं नहीं पा रहे हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/ram4.jpg)
साथ ही राम कपूर ने उड़ान, एजेंट विनोद, स्टूडेंट ऑफ द इयर आदि फिल्मों में यादगार रोल किए हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/ram3.jpg)
बता दें राम कपूर टीवी के कई सीरियल में अहम किरदार में नजर आ चुके हैं। 'कसम से', 'रिश्ते' के अलावा उनका सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' काफी पसंद किया गया था। साथ ही वे कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/ram2.jpg)
हालांकि एक इंटरव्यू में राम कपूर कह चुके हैं कि उन्हें अपने लुक्स की वजह से कोई समझौता नहीं करना पड़ा। उन्हें इस इंडस्ट्री में 18 साल हो गए हैं और इतने सालों में उन पर किसी तरह का कोई प्रेशर नहीं रहा।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2019/07/ram1.jpg)
इन फोटोज में राम कपूर बहुत ही फनी फेस बनाते हुए पोज दे रहे हैं, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। साल 2017 से राम ने जिम वर्कआउट शुरु किया था और वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि वे अपना लुक बदल लेंगे।
Created On :   9 July 2019 4:45 PM IST