राजकुमार राव और पत्रलेखा ने किया वेडिंग डेस्टिनेशन का खुलासा, इसी महीने होगी शादी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलिवुड अभिनेता राजकुमार राव और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा इस महीने शादी करने जा रहे हैं और उनका वेडिंग डेस्टिनेशन होगा भारत का एक एक शाही स्थान। अभिनेता राजकुमार राव कथित तौर पर पत्रलेखा से इसी महीने शादी करने जा रहे हैं। दोनों ने जयपुर से शादी करने का फैसला किया है, शादी समारोह 10 नवंबर से शुरू होगा और 12 नवंबर तक चलेगा। बॉलिवुड के इस जोड़े ने "पिंक सिटी" जयपुर में शादी करने का फैसला किया है।
शादी की तैयारियां जोरों पर हैं, बताया जा रहा है कि दोनों जयपुर में एक ट्रेडिशनल समारोह में शादी कर रहे हैं। लोगों को आमंत्रण भेजे जा रहे हैं वहीं बताया जा रहा है कि केवल उनके करीबी लोग ही शादी में शामिल होंगे।
दोनों लगभग 10 साल से एक दूसरें को डेट कर रहे, इससे पहले हंसल मेहता की 2014 की फिल्म "सिटीलाइट्स" और एकता कपूर की वेबसीरीज "बोस: डेड/अलाइव" में दोनों ने साथ काम भी किया है। हांलाकि शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषना नहीं की गई है।
राजकुमार राव के फैंस उनकी शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि जयपुर में दोनों की शादी में क्या धमाल मचता है।
द कपिल शर्पमा शो में राजकुमार राव ने बताया था कि त्रलेखा का एक एडवर्टाइजमेंट देखाने के बाद ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था।
Created On :   8 Nov 2021 5:53 PM IST