प्रियंका चोपड़ा ने पहना महंगा डायमंड ब्रेसलेट, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने देसी लुक से हमेशा सभी को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। देसी गर्ल ने बीते दिनों फिर एक बार कुछ ऐसा ही किया, जब उन्होंने अपने फैशन च्वाॅइस से हर किसी को चौकाया। प्रियंका इस पार्टी में ब्लैक साड़ी में पहुंची थीं। जिसमें वो बला की खूबसूरत नजर आईं। पार्टी में एक्ट्रेस ने साउथ एशियन कलीग्स को सेलिब्रेट किया।
प्री-ऑस्कर पार्टी में प्रियंका के इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं। प्रियंका ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया। जहां प्रियंका की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाले डायमंड ब्रेसलेट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यह ब्रेसलेट देखने में जितना खूबसूरत है उतना ही महंगा भी। इसकी कीमत आपके होश उड़ा सकती है।
ये भी पढ़ें:- पुष्पा के निर्देशक सुकुमार ने आरआरआर के लिए राजामौली की तारीफ की
इंस्टाग्राम पर शेयर कीं तस्वीरें
प्रियंका ने अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘इस साल के 10 साउथ एशियन नॉमिनिज को सम्मानित करने के लिए प्री-ऑस्कर बैश को को-होस्ट करना खास सम्मान की बात है.’ प्रियंका ने जिन तस्वीरों को साझा किया उनमें प्रियंका चोपड़ा सभी नॉमिनीज के साथ स्माइल करती नजर आ रहीं हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है प्रियंका ने स्ट्रैपलेस ब्लाउस के साथ ब्लैक कलर की साड़ी पहनी हुई है। एक्ट्रेस ने ग्रीन और सिल्वर ईयररिंग पहन रखे हैं और बालों को खुला रखा है। बिल्कुल न्यूड मेकअप में उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी।
बुल्गारी ब्रांड का है ब्रेसलेट
प्रियंका के देसी लुक में डायमंड ब्रेसलेट की चमक को साफ तौर पर देखा जा सकता है। रिपोर्ट की मानें तो ये ब्रेसलेट बुल्गारी ब्रांड का है, जिसकी कीमत 20 लाख 90 हजार रुपए है. ऑफिशियल डिस्क्रिप्शन के अनुसार, यह सरपेंटी वाइपर टू-कॉयल 18kt व्हाइट गोल्ड ब्रेसलेट सेट, पेव डायमंड्स के साथ आता है।
Created On :   27 March 2022 5:53 PM IST