"स्कैम 1992" के एक्टर प्रतीक गांधी बड़े पर्दे पर आएंगे नजर, सिनेमाघरों में रिलीज होगी "रावण लीला"

By - Bhaskar Hindi |24 Aug 2021 11:34 AM IST
Ravan Leela "स्कैम 1992" के एक्टर प्रतीक गांधी बड़े पर्दे पर आएंगे नजर, सिनेमाघरों में रिलीज होगी "रावण लीला"
हाईलाइट
- 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी प्रतीक गांधी की रावण लीला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रतीक गांधी की फीचर फिल्म रावण लीला 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। अभिनेता ने मंगलवार को फिल्म के पोस्टर के साथ रिलीज की तारीख की घोषणा सोशल मीडिया पर की।
रावण लीला प्रतीक गांधी की पहली बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री ऐंद्रिता रे के साथ वे मुख्य भूमिका है। प्रतीक ड्रामेटिक एंटरटेनर में राजाराम जोशी की भूमिका में नजर आएंगे। 41 वर्षीय प्रतीक वेब सीरीज स्कैम 1992 में हर्षद मेहता की भूमिका के साथ प्रमुखता से उभरे है।
रावण लीला हार्दिक गज्जर द्वारा अभिनीत और श्रेयस अनिल लोवलेकर द्वारा लिखित है। अभिनेता की आगामी फिल्में डेढ़ बीघा जमीन और अतिथि भूतो भव हैं।
(आईएएनएस)
Created On :   24 Aug 2021 4:01 PM IST
Next Story