ऐश्वर्या राय बच्चन का पोन्नियिन सेलवन 1 से फर्स्ट लुक पोस्टर जारी, क्वीन नंदिनी के लुक छाईं एक्ट्रेस
![Ponniyin Selvan: Aishwarya Rai Bachchan Flaunts Her Eternal Beauty As Queen Nandini In New Poster Ponniyin Selvan: Aishwarya Rai Bachchan Flaunts Her Eternal Beauty As Queen Nandini In New Poster](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/07/ponniyin-selvan-aishwarya-rai-bachchan-flaunts-her-eternal-beauty-as-queen-nandini-in-new-poster_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड दीवा ऐश्वर्या राय बच्चन काफी लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं, लेकिन अब एक्ट्रेस के फैंस के लिए खुशी की खबर सामने आई है। फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म "पोन्नियिन सेलवन 1" से एक्ट्रेस का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी हो गया है। ऐश्वर्या को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म "फन्ने खां" में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ देखा गया था। हालांकि दर्शकों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। एक्ट्रेस महाकाव्य एक्शन फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कमबैक कर रही हैं जिसका ऑफिसियल पोस्टर आज रिलीज किया गया है, इसमें ऐशवर्या रॉयल लुक में दिखाई दे रही हैं।
ऐश्वर्या ने पहले भी किया मणिरत्नम के साथ काम
ऐशर्वया बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि टॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने टॉलीवुड के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म की है। वहीं एक बार फिर कमबैक करने के लिए उन्होंने मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन 1 को चुना है। इस वीक की शुरुआत में, प्रोडक्शन हाउस ने विक्रम और कार्थी का फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया था। अब "पोन्नियिन सेलवन 1" का पोस्टर जारी हुआ है, जिसमें ऐश्वर्या काफी खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस फिल्ममेकर मणिरत्नम के साथ चौथी बार काम कर रही हैं, इससे पहले उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रत्नम की "इरुवर" से की जिसके बाद "गुरु" और "रावणन" जैसी में भी काम किया।
लाइका प्रोडक्शंस ने शेयर किया पोस्टर
लाइका प्रोडक्शंस ने पने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर ऐश्वर्या का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है, इसके साथ ही कैप्शन में लिखा, "बदले का एक खूबसूरत चेहरा! पझुवूर की रानी नंदिनी से मिलें! # PS1 30 सितंबर को तमिल, हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” ऐश्वर्या कथित तौर पर इस फिल्म डबल रोल में दिखाई देंगी, जो पझुवूर की रानी नंदिनी और मंदाकिनी देवी हैं। वहीं इस फिल्म के लिए ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।
Created On :   6 July 2022 3:24 PM IST