हमसफर बने पायल-संग्राम, लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
![Payal-Sangram became Humsafar, took seven rounds, first picture of marriage went viral on social media Payal-Sangram became Humsafar, took seven rounds, first picture of marriage went viral on social media](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/07/payal-sangram-became-humsafar-took-seven-rounds-first-picture-of-marriage-went-viral-on-social-media_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। संग्राम सिंह और पायल रोहतगी सात फेरों के बंधन बंध में चुके हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीर भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैन्स दोनों जोड़ों को देखकर काफी खुश हैं। 12 साल पुराने रिश्तों को पायल-संग्राम ने शादी का नाम दे दिया है। पायल-संग्राम ने अपनी शादी के लिए गुजरात-हरियाणा या फिर मुंबई नहीं बल्कि यूपी के आगरा शहर को चुना है। दोनों ने जेपी पैलेस में शादी रचाई है। शादी के दौरान दोनों जोड़ी खूबसूरत दिख रही थी। इस दौरान परिवारीजनों के साथ इन जोड़ों के खास दोस्त भी मौजूद रहे।
एक-दूजे के हुए पायल-संग्राम
पायल और संग्राम ने आगरा के खूबसूरत जेपी पैलेस में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने यहां पर सात फेरे लिए और जिंदगी भर साथ निभाने की कसम भी खाई। संग्राम ने सात फेरे लेकर अपने जीवन का नया सफर शुरू किया है। लाल रंग के जोड़े में पायल रोहतगी बेहद खूबसूरत दिख रही थी।
पायल के चेहरे पर शादी को लेकर काफी खुशी थी। तो वहीं संग्राम भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे। संग्राम शेरवानी में खूब जंच रहे थे। सोशल मीडिया पर संग्राम और पायल की तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। फैन्स इन तस्वीरों को लेकर अपनी प्रतिक्रियाओं के साथ खुशियां भी शेयर कर रहे हैं। शादी से पहले पायल और संग्राम ने मां पार्वती और महादेव का मंदिर में आशीर्वाद भी लिया।
परिवार और दोस्तों के बीच दोनों जोड़ों ने अग्नि का साक्षी मानकर हमसफर बन हमेशा एक-दूजे का साथ निभाने का वादा किया। दूल्हा व दुल्हन बने पायल व संग्राम शादी में इतने खूबसूरत लग रहे थे कि दोनों को देखकर लोग नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
लॉक अप में किया था प्रपोज
गौरतलब है कि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पिछले 12 सालों से एक दूसरे का साथ निभाते आ रह हैं। इन सालों में ये एक-दूसरे के सुख दुख में भी दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि फिर भी पायल शादी के लिए तैयार नहीं थीं। इसकी मेन वजह थी कि वह कभी मां नहीं बन सकती है।
इस बात का खुलासा उन्होंने लॉक अप में किया था। इन बातों को जानते हुए संग्राम का पायल के प्रति प्यार कम नहीं हुआ और उन्होंने हमेंशा एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला लिया। इन दोनों ने शादी के बंधन में बंधकर समाज को सच्चे प्यार का संदेश भी दिया है।
Created On :   10 July 2022 12:01 AM IST