पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पठान का कमाल धमाल, तोड़े कई हिट फिल्मों के रिकॉर्ड, बनी भारत की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म

डिजिटल डेस्क मुंबई। शाहरूख खान की फिल्म "पठान" ने सिनेमा घरों में उतरते ही अपना कमाल धमाल दिखाना शुरू कर दिया है। फिल्म को देखने का उत्साह फैंस में अलग ही देखने को मिल रहा है। 4 साल के लंबे इंतजार के बाद शाहरूख के फैन उन्हें बड़े पर्दे पर देख कर बेहद ही खुश हैं। शाहरूख की फिल्म ने पर्दे पर उतरे ही सिनेमाघरों के मौसम को बदल दिया है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही कई बड़ी हिट फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और ये भारत की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने वॉर और केजीएफ 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
सिनेमा घरों में पठान का तूफान
पठान की रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों के बाहर जश्न का माहौल है। सिनेमा घर फुल हैं। जिसके परिणाम स्वरूप बॉक्स ऑफिस पर पठान रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही ये शाहरुख खान की अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलीडे ओपनर फिल्म बन गई है। पठान ने केजीएफ चैप्टर 2 को भी कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है।
#Pathaan Day 1 India opening ₹ 54 Crs Nett..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) January 26, 2023
A new All-time record..
Early estimates..
पठान ने केजीएफ को चटाई धूल
बता दें कि, इंडियन सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन केजीएफ चैप्टर 2 के नाम था। केजीएफ 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं पठान ने ओपनिंग डे कलेक्शन से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये का आंकड़ा छुआ था। लेकिन पठान ने इंडियन सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई में पीछे छोड़ दिया है। पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके पठान ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है।
आधी रात को चले पठान के शोज
पठान को देखने के लिए फैंस बेहद ही उत्साहित हैं। आधी रात को साढ़े 12 बजे थिएटर्स में पठान के शोज चलाए गए। फैन्स के अंदर किंग खान की फिल्म को देखने का जोश देखते हुए YRF के मेकर्स ने लेट नाइट शोज चलाए। 26 जनवरी की छुट्टी के लिए भी शोज बढ़ा दिए गए हैं। 26 जनवरी की छुट्टी का पठान को भरपूर फायदा मिलने वाला है। माना जा रहा है कि आज के दिन पठान पहले दिन से भी ज्यादा कमाई करेगी।
‘PATHAAN’ MIDNIGHT SHOWS BEGIN… #YRF adds late night shows of #Pathaan - starting tonight [from 12.30 am] - across #India to meet the unprecedented public demand. pic.twitter.com/0ZpOukqpFs
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 25, 2023
शानदार अवतार में शाहरूख की एंट्री
शाहरुख का फिल्म में अब तक का सबसे अलग और अनोखा अवतार दिखने को मिल रहा है। उनकी धमाकेदार एंट्री ने हर किसी को चौका दिया है। पठान में शाहरुख खान RAW एजेंट बने हैं। वे देश को बचाने के लिए दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहें हैं। फिल्म के लिए शाहरुख ने अपनी बॉडी पर भी काफी मेहनत की है। दीपिका संग शाहरुख की केमिस्ट्री देखने लायक है। जॉन अब्राहम भी फिल्म में लीड रोल में हैं।
Created On :   26 Jan 2023 10:37 AM IST