रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ही नहीं, बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने भी घर पर ही की थी इंटिमेट मैरिज
![Not only Ranbir Kapoor and Alia Bhatt, these Bollywood celebs also did intimate marriage at home Not only Ranbir Kapoor and Alia Bhatt, these Bollywood celebs also did intimate marriage at home](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/04/not-only-ranbir-kapoor-and-alia-bhatt-these-bollywood-celebs-also-did-intimate-marriage-at-home_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी बी-टाउन की काफी चर्चित शादियों में से एक है। बॉलीवुड की ऐसी और भी कई शादियां हैं जो की अपने डेस्टिनेशन की वजह से जानी जाती है। दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे कुछ कपल हैं जिंहोंने कोविड से पहले बड़े धूम-धाम से डेस्टिनेशन वेडिंग का ऑप्शन चुना था, लेकिन इस महामारी के बाद से ज्यादातर सेलेब्स अपने घर पर ही शादी ठीक समझ रहे हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड शादी का जश्न भी उनके घर पर ही होगा। कपल की शादी के लिए बांद्रा के पाली हिल स्थित घर पर शादी की सभी तैयारियां हो गई है। रणबीर और आलिया के अलावा भी बॉलीवुड के कई कपल ने घर पर ही इंटिमेट शादी कर सभी चौंका दिया था। आइए जानते हैं कौन हैं वो सेलेब्स।
फरहान अख्तर - शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने काफी अतरंगी शादी की थी जिस वजह से उनकी शादी खूब सूर्खियों में भी बनी हुई थीं। कपल ने फरहान के पिता जावेद अख्तर के खंडाला स्थित फार्महाउस से शादी की थी। इस खास शादी के गवाह फैमली के सदस्यों के अलावा, फराह खान, रिया चक्रवर्ती, सतीश शाह, रितेश सिधवानी, ऋतिक रोशन और, राकेश और पिंकी रोशन के साथ बॉलीवुड के और भी कई सितारे शामिल हुए थे।
दीया मिर्जा रेखी-वैभव रेखी
बॉलीवुड डीवा दीया की शादी कापी यूनीक तरीके से हुई थी, एक्ट्रेस जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को लेकर हमेशा बात करती हैं, इस बात की झलक उनकी शादी में भी देखने को मिली। पूरे वेडिंग को एनवायरनमेंट के अनुकूल होस्ट किया गया था। दीया ने व्यवसायी वैभव रेखी से बांद्रा में अपने घर के गार्डेन एरिया में शादी की था। एक और वजह जिसने इस शादी को खास बनाया वो थी शादी में महिला पुजारी थी।
विक्रांत मैसी-शीतल ठाकुर
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरें को डेट करने के बाद इस साल फरवरी में वर्सोवा स्थित अपने घर पर शादी का रजिस्ट्रेशन किया। इसके बाद दोनों हिमाचल गए, जहां शीतल के पैतृक घर से शादी रचाई। दोनों की शादी में परिवार के सदस्य और कुच करीबी दोस्त मौजूद थे। कपल ने सभी पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते अपनी शादी को अंजाम दिया।
यामी गौतम धार-आदित्य धार
यामी गौतम की शादी काफी सुर्खियों में थी, इसके पीछे की वजह एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनकी सादगी थी। उन्होंने उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धार से अपने गांव बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में शादी की थी। कपल ने इस शादी को काफी प्राइवेट रखा जिसमें परिवार के लोग और करीबी दोस्त मौजूद थे। उस समय समारोह को सादा और घरेलू रखने के लिए यामी की खूब तारीफ हुई थी।
Created On :   14 April 2022 4:16 PM IST