प्रियंका चोपड़ा ही नहीं ये सेलेब्स भी सेरोगेसी से बने पेरेंट्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेड़ने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने का ऐलान किया है। प्रियंका और निक जोनस ने इस खबर सोशल मीडिया के मैध्यम से सबके साथ शएयर किया है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के माध्यम से एक बेबी का स्वागत किया है। हम इस बेहद खास समय के दौरान सभी से गोपनीयता की आशा रखते हैं ताकि हम अपने परिवार पर ध्यान दे सकें। सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।"
बता दें कि प्रियंका ऐसी पहली सेलेब्रिटी नहीं हैं, जिन्होंने सेरोगेसी के माध्यम से बच्चे का स्वागत किया है। बॉलीवुड के कई ऐसे जाने-माने सितारें हैं जिन्होंने यह खुशी पाने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है। हम आपको बताएंगे कि कौन है वह बॉलीवुड कलाकार।
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान तीन बच्चों के पेरेंटस है। किंग खान ने 2013 में अपने सबसे छोटे बेटे अबराम का स्वागत किया था। वह घर में सबके चहीते हैं और उन्हें कई बार अपने बड़े भाई आर्यन खान और बहन सुहाना खाना के साथ देखा गया है।
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और किरण राव ने लंबे समय तक प्रयास करने करने के बाद सेरोगेसी के जरिए साल 2011 में बेटे आजाद के पेरेंट्स बनें। जब आमिर खान ने इस खबर की घोषणा की थी, तब उनके फैंस काफी चौंक गए थे।
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी जो अपने फिइट्नेस की वजह से जानी जाती है, उन्होंने 2020 में सेरोगेसी की मदद से अपनी बेटी समीशा का स्वागत किया था। बता दें कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा दो बच्चों के पेरेंट्स हैं।
सनी लियोन और उनके पति डेनियल वेबर को हमेशा से बच्चे की चाह थी, दोनों ने एक बेटी को गोद लिया था इसके बाद उन्होंने सेरोगेसी की सहायता से 2 बेटों को का स्वागत किया। सनी अकसर अपने तीनो बच्चों के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस लीसा रे हमेशा अपनी लाइफ को लेकर सुर्खियो में बनी रहती थी, उन्होंने 2018 में पति जेसन देहनी के साथ दो बेटियों का स्वागत किया था। लिसा अपनी बेटियों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालती रहती हैं।
Created On :   22 Jan 2022 2:20 PM IST