भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की शादी पर सुने उनके सुपरहिट सॉन्ग्स, यूट्यूब पर मिल चुके हैं करोड़ों व्यूज

- गाना रिलीज होते ही हो जाता है हिट
डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू अपनी शादी की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। हालही में वो शादी के बंधन में बंधे हैं। बता दें कि, उनकी शादी 26 जनवरी को हुई थी। जहां पर भोजपुरी सिनेमा के कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहें। जिनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस अपने सुपरस्टार को शादी की ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। शादी के इस मौके पर अरविंद अकेला कल्लू के ऐसे पांच गानों की बात करते हैं जो काफी लोकप्रिय हुए थे।
नाच रे पतरकी 2.0
अरविंद अकेला कल्लू का सबसे सुपरहिट सॉन्ग "नाच रे पतरकी 2.0" रहा है। इस गाने में उन्हें भोजपुरी की सुपरडांसर आकांक्षा दुबे के साथ देखा गया था। फैंस ने इस गाने को खूब पंसद किया था। गाने को अब तक यूट्यूब पर 216 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि 13 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाईक किया है। गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। दोनों स्टार्स की आवाज को फैंस ने काफी पंसद किया था।
तोहरा दुआरा पे बजता डिजे
सुपरस्टार का दूसरा सबसे हिट सॉन्ग "तोहरा दुआरा पे बजता डिजे" रहा है। इस गाने में अरविंद के साथ एक्ट्रेस अनीशा पांडे नजर आई थी। अब तक इस गाने को यूट्यूब पर 177 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि गाने को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाईक किया है। इसी के साथ उनके करियर का यह दूसरा सबसे बड़ा हिट सॉन्ग रहा। बता दें कि, इस गाने में उनके डांस मूव्स को काफी पसंद किया गया था।
शाली जी साहारा करो
अरविंद अकेला के सबसे चर्चित गानों में से एक "शाली जी साहारा करो" भी रहा है। इस गाने में विवाह के दौरान हो रहे नोक झोंक को दिखाया गया है। गाने को फैंस ने इतना पंसद किया है कि अब तक इसे यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। गाने को यूट्यूब पर 114 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। जबकि गाने को 5 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। इस गाने को अरविंद अकेला के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है।
नागिन धुन पअ कूद कूद के नाचब
सुपरस्टार कल्लू की जोड़ी भोजपुरी की सुपरडांसर डिंपल सिंह के साथ भी जबरदस्त हिट रही है। साल 2020 में रिलीज हुआ गाना "नागिन धुन पअ कूद कूद के नाचब" ने शादी-विवाह में खूब धूम मचाया था। इस गाने को 26 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। अरविंद अकेला के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने में अपनी आवाज दी थी। गाने के बोल आरआर पंकज ने लिखे थे। जबकि म्यूजिक रोशन सिंह और वीडियो का डॉयरेक्शन गोल्डी जयशवाल ने किया था।
जिंदगी बन गए हो तुम
सुपरस्टार का पिछले साल एक गाना रिलीज हुआ था। जो हिंदी गाने के तर्ज पर बनाया गया था। गाने के बोल "जिंदगी बन गए हो तुम" था। इस गाने में अरविंद की आवाज को काफी सराहा गया था। गाने में भोजपुरी स्टार सिंगर शिल्पी राज की आवाज को भी फैंस ने काफी पंसद किया था। इस गाने को "सारेगामा हम भोजपुरी" के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। गाने को अब तक यूट्यूब पर एक करोड़ 10 लाख से ज्याद बार देखा जा चुका है। साथ ही इस गाने को लाखों लाईक भी मिल चुके हैं।
Created On :   28 Jan 2023 9:16 PM IST