WEDDING: काम्या के घर माता की चौकी का आयोजन, शुरू हुई शादी की रस्में

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस काम्या पंजाबी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी गर्ल गैंग के साथ बैचलर पार्टी को एन्जॉय किया था। अब काम्या ने अपने घर माता की चौकी का आयोजन किया। जिसके बाद काम्या की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। काम्या ने अपने सोशल अकाउंट से ढ़ेर सारी फोटोज शेयर की है।

काम्या और शलभ के रिश्ते के बारे में बात करें तो दोनों काफी समय से साथ हैं। साल 2019 के फरवरी महीने में शलभ ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। इन दोनों की शादी की रस्में यानी हल्दी, मेहंदी और संगीत 10 फरवरी से पहले होंगे। 10 फरवरी को शादी के बाद 11 फरवरी को ये जोड़ी ग्रैंड रिसेप्शन देने वाली है। इसके बाद दिल्ली में भी एक रिसेप्शन दिया जाएगा। बता दें कि ये काम्या पंजाबी की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है। काम्या और बंटी साल 2013 में अलग हो गए थे।

आपको तो याद ही होगा कि काम्या अपनी बैचलर पार्टी में कितनी खूबसूरत लग रही थीं। यहां काम्या ब्लैक टॉप और रेड स्कर्ट में नजर आई थीं। इस दौरान उनकी गर्ल गैंग भी खूबसूरत आउटफिट में नजर आई थीं। इन सभी ने अपने बालों में गजरे भी लगाए थे।

काम्या पंजाबी शादी के रिश्ते में बंधने के लिए तैयार हैं। काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से 10 फरवरी को शादी कर रही हैं। ऐसे में अब इस शादी की रस्मों की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'और #shubhmangalkasha सेलिब्रेशन की शुरुआत होती है। जय माता दी। #matakichowki'
Created On :   6 Feb 2020 5:14 PM IST