इंडियन आइडल कंटेस्टेंट ने किया नेहा को जबरदस्ती किस, देखकर हैरान हुए बाकी लोग

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। टेलिविजन सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल लोगों में बहुत पॉपुलर है। इस बार भी इसे नेहा कक्कड़, अनु मलिक और विशाल जज कर रहे हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस प्रोमो वीडियो में एक कंटेस्टेंट नेहा को किस करता हुआ दिखाई दे रहा है।
सोनी टीवी ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में कंटेस्टेंट आकर अपना अपना परफॉर्म कर रहे हैं और अपने स्ट्रगल की स्टोरी बता रहे हैं। इसी बीच एक कंटेस्टेंट नेहा के लिए खूब सोर गिफ्टस लेकर आता है। गिफ्ट्स लेने के बाद नेहा उसे हग करती हैं लेकिन तभी कंटेस्टेंट उनके गाल पर किस कर लेता है। इससे नेहा थोड़ी अनकंफर्ट हो जाती हैं और अपना चेहरा छिपाकर दूर चली जाती हैं। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह जाता है।
इस घटना के बाद नेहा क्या रिएक्ट करती हैं। यह जानने के लिए आपको पूरा एपिसोड देखना होगा। हालांकि इस वीडियो देखकर नेहा के फैंस बहुत गुस्से में हैं और वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और बता रहे हैं कि कंटेस्टेंट को नेहा के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था।
Created On :   17 Oct 2019 11:51 AM IST