साल 2023 में ये साउथ इंडियन फिल्में मचाएंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानिए कौन-कौन सी फिल्में होंगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्मी दुनिया की बात करें तो साल 2023 पूरी तरह साउथ इंडियन इंडस्ट्री के नाम रहा। पिछले साल रिलीज हुई साउथ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा- द राइज और आरआरआर जैसी फिल्मों ने तो दुनिया भर में खूब नाम कमाया। इसी साल में साउथ स्टार्स को पूरी दुनिया में लोकप्रियता मिली। अब हाल यह है कि फैंस साउथ इंडियन फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आइए जानते हैं साल 2023 में कौन-कौन सी साउथ फिल्में रिलीज होंगी-
पुष्पा- द रूल- साल 2021 के आखिरी महिने में रिलीज हुई स्टाइलिस स्टार अल्लू अर्जुन और नेशनल क्रश रश्मिका मंधाना की फिल्म पुष्पा- द राइस ने जबर्दस्त कमाई की। फिल्म के दूसरे पार्ट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का सिक्वल इसी साल जुलाई से सितंबर के बीच रिलीज होगी।
सालार- बाहुबली प्रभास की फिल्म सालार का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के अलावा श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे स्टार कास्ट हैं। यह फिल्म भी इसी साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पीएस 2- साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली पीरिऑडिक फिल्म पोन्नीयन सेल्वन का दूसरा पार्ट इसी साल 28 अप्रैल में रिलीज किया जाएगा। फिल्म के पहले पार्ट को देखकर फैंस मूवी के सिक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
जेलर- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत इस साल अपनी फिल्म से जेलर से कमबैक करने वाले हैं। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म रजनीकांत के करियर की 169वीं फिल्म है। यह फिल्म इसी साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
आदिपुरुष- सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन फिल्म का टीजर रिलीज होते ही विवाद छिड़ गया। प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   2 Jan 2023 1:37 PM IST