भोजपुरी सिनेमा में ये सुपरस्टार्स शादी के बाद पहली बार मना रहे होली, एक का नाम तो आपको चौंका देगा

डिजिटल डेस्क, पटना। पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। इससे अछूता भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स भी नहीं हैं। भोजपुरी सिनेमा के स्टार्स ने भी बड़ी ही चढ़-बढ़ कर होली के त्योहार को मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस इंडस्ट्री में तीन सुपरस्टार्स की जोड़ी जो शादी के बाद अपनी पहली बार होली मना रही है। आइए देखते हैं इनकी इस बार की होली कितनी खास रही है।
निधी झा और यश की जोड़ी
निधी झा और यश की शादी के बाद यह पहली होली है। दोनों स्टार्स की फैन फॉलेइंग जबरदस्त है। बीते साल ही ये कपल एक-दूसरे के हो गए थे। आज यह कपल अपनी पहली होली को खास बनाने के लिए अलग-अलग जतन कर रहा है। बता दें कि, निधि झा को लूलिया के नाम से भी जाना जाता है। यह नाम एक गाने के सुपरहिट होने पर उनके फैंस ने दिए थे। जो आज निधी की पहचान बन गई है।
शादी के बाद पहली होली मना रहे हैं अरविंद अकेला कल्लू
भोजपुरी सिनेमा के यंग सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस सुपरस्टार की यूपी और बिहार में काफी फैन फॉलेइंग है। अपने गानों और फिल्मों से अपने चाहने वालों को हमेशा ही वो इंटरटेन करते रहते हैं। अरविंद ने इसी साल 26 जनवरी के मौके पर शिवानी पांडेय से शादी की थी। जहां कई भोजपुरी सुपरस्टार्स पहुंचे थे और जमकर स्टेज पर धूम धाड़का किया था। यह अरविंद कल्लू और शिवानी की शादी के बाद पहली होली है।
गुजंन सिंह और सुरूचि की पहली होली
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने सिंगर गुंजन सिंह और उनकी पत्नी सुरूचि की यह पहली होली है। दोनों ने बीते साल ही शादी के बधंन में बंधे थे। इन कपल के शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। बता दें कि, बिना किसी के मदद लिए हुए आज गुंजन सिंह का नाम टॉप भोजपुरी सिंगर की लिस्ट में आता है। इनके गाने यूट्यूब पर रिलीज होते ही तहलका मचाने लगते हैं। आज इन पर करोड़ों फैंस अपना जान छिड़कते हैं।
Created On :   8 March 2023 2:33 PM IST