ग्लैंमरस लुक के साथ बॉलीवुड डीवाज को दे रही है टक्कर, कान्स 2022 में दिखीं हिना खान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक बार फिर हिना खान को उनके स्टनिंग लुक्स में देखा गया। उन्होंने अपने अमेजिंग लुक्स से सारी डिवाज को टक्कर दी है। हिना ने रेड कार्पेट पर ऑफ शोल्डर गाउन से तहलका मचा दिया है।
हिना ने ग्लैमरस ऑफ शोल्डर पेप्लम फेदर गाउन पहना था जिसमें वो अमेजिंग दिख रही थी। इस थाई हाई स्लिट गाउन में उन्हें देख फैंस पागल हो रहे हैं। सोफी का डिजाइन किया हुआ ये गाउन उन पर काफी जंच रहा था। हिना का लुक कंप्लीट कर रहे थे उनके सिल्वर पेंसिल हील्स, डायमंड ईयरिंग्स और डायमंड ब्रसलेट। हिना ने अपने हेयर्स को साइड पार्टेड लाइट वेवी लुक दिया था, जो उन्हें एक न्यू लुक दे रहा था। मस्कारा, न्यूड लिप्सटिक और उनकी ड्रेस से मैच करता लाइट पर्पल आईशेडो उनके लुक्स में चार चांद लगा रहा था। हिना ने 2019 से कान्स में डेब्यू किया था, वे जब भी कान्स के रेड कार्पेट पर आई हैं तब तब उन्होंने फैशन को एक कदम आगे बढ़ाया है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
हिना रेड कार्पेट पर पोज देती हुई और खूबसूरत लग रही थी। हिना के फैंस ने उनकी सोशल मीडिया पर जोरों शोरों से तारीफ की है। हिना ने अपने फैंस का दिल जीत लिया है। कान्स में हिना अपनी नई अपकमिंग फिल्म को लॉन्च करने पहुंची थी। ये फिल्म रहत काज्मी के निर्देशन में बन रही है। इस फिल्म का नाम ब्लाइंड है। कान्स में हिना खान को दूसरी बार देखा गया होगा।
टीवी की खास अदाकारा ने अपने करियर की शुरुआत ये रिश्ता क्या कहलाता है नाम के शो से की थी और आज वे जिस मुकाम पर है वो तारीफ के काबिल है, इससे यूथ को इंस्पिरेशन लेना चाहिए।
Created On :   20 May 2022 3:36 PM IST