खूबसूरती के मामले में आलिया को टक्कर देती हैं उनकी होने वाली भाभी, ग्लैमरस लुक के फैंस हैं दीवाने
![Her future sister-in-law competes with Alia in terms of beauty, fans of glamorous look are crazy Her future sister-in-law competes with Alia in terms of beauty, fans of glamorous look are crazy](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/04/her-future-sister-in-law-competes-with-alia-in-terms-of-beauty-fans-of-glamorous-look-are-crazy_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई, नेहा कुमारी। आलिया भट्ट अब जल्द ही कपूर खानदान की बहू बन जाएंगी, उनकी शादी की चर्चा पूरे बी-टाउन में हो रही है। आज गणेश पूजा के बाद आलिया-रणबीर की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। इस खास मौके पर आलिया की ननद करीना कपूर खान, करिशमा कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दुल्हे की मां नीतू कपूर भी अपने स्टाइलिस्ट लुक से सबका दिल जीत रही।
बता दें कि, आलिया की होने वाली देवरानी भी कुछ कम नहीं हैं, आधार जैन की गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया भी हॉटनेस के मामले में आलिया को कड़ी टक्कर देती हैं।
तारा सुतारिया इस समय बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेसेज में शामिल हैं। उनके पास अपने फैंस के लिए कई सारे इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट कतार में हैं, वह जल्द ही हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ और एक विलेन रिटर्न्स में अर्जुन कपूर के साथ दिखाई देंगी।
तारा अपने बीजी शेड्यूल से बीएफ आधार जैन के लिए कुछ क्वालिटी टाइम निकाल ही लेती हैं। हाल ही में शेड्यूल से ब्रेक लेकर वह बॉयफ्रेंड के साथ मालदीव घुमने निकली थीं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट हमेशा ही फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं।
तारा का स्टाइलिश ड्रेसिंग सेंस हर किसी को एक नया ड्रेसिंग गोल देता है। तारा इस लॉन्ग कुर्ते और ब्राउन बूट्स में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं।
एक्ट्रेस फैंस के साथ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके लेटेस्ट लुक को देखने के बाद चाहने वाले कमेंट बॉक्स में कमेंट की बोछार करते नहीं थकते। तारा भी अपनी फोटोज अक्सर शेयर करती रहती हैं।
एक्टिंग की बात करें तो तारा वहां अपना जलवा दिखाने में भले कामयाब नहीं हुई हों, लेकिन वह जब भी पर्दे पर आती हैं, लोग उन पर से अपनी नजरें हटा नहीं पाते हैं।
Created On :   13 April 2022 6:40 PM IST