ये हैं परदे के रावण, कौन है सबसे असरदार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। जैसा कि कहा जाता है कि पर्दे पर हीरो और विलेन दोनों बराबरी के होने चाहिए। उसी तरह रामायण में भी जितना अहम किरदार राम जी का है, उतना ही अहम किरदार रावण का भी रहता हैं। आज हम आपको उन कलाकारों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पर्दे पर रावण के किरदार को बड़े ही जीवंत तरीके से अदा किया।
प्रेमनाथ- पहली बार बड़े पर्दे पर रावण के किरदार को प्रेमनाथ जी ने निभाया था। साल 1976 में आई फिल्म "जय बजरंग बली" में उन्होंने रावण का किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में दारा सिंह ने हनुमान जी का किरदार निभाया था।
अरविंद त्रिवेदी- रामानंद सागर निर्मित पौराणिक धारावाहिक "रामायण" में अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया था। उनका यह रोल इतना दमदार था कि रावण को याद कर लोगों के मन में उनका ही चेहरा नजर आता है। इस धारावाहिक को पहली बार दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था।
अखिलेन्द्र मिश्रा- साल 2008 में आनंद सागर के डायरेक्सन में बनी "रामायण" में अखिलेन्द्र मिश्रा ने रावण का किरदार निभाया था। उनकी भारी आवाज में बोले गए डॉयलॉग्स को सुनकर लोग सहम जाते थे। यह रामायण रामानंद सागर निर्मित रामायण का रिमेक था। इसे पहली बार एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित किया गया था। यह धारावाहिक लगभग डेढ़ साल तक चला था।
आर्य बब्बर- राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने भी "संकट मोचन महाबली हनुमान" सीरियल में रावण का किरदार निभाया था। लेकिन बड़े पर्दे की तरह आर्य छोटे पर्दे पर भी फेल हो गए। उनका यह किरदार लोगों को कुछ पसंद नहीं आया था।
तरुण खन्ना- दर्शकों द्नारा खूब पसंद किया जाने वाला टीवी सीरियल "देवों के देव महादेव" में तरुण खन्ना ने रावण का किरदार निभाया था। हालांकि यह सीरियल भगवान शंकर पर निर्धारित था। लेकिन इसमें कुछ अंश रामायण का भी दिखाया गया था।
Created On :   3 Oct 2022 7:05 PM IST