10 साल के हर्षुल को मिलेगा इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड, कई शो में दिखा चुके हैं अपना हुनर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंजिलें उन्हीं को मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है। पंखों से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है। 14 जनवरी को दिल्ली में जन्में 10 साल के हर्षुल ने इस कहावत को अपने हुनर से सच कर दिखाया है। जिस उम्र में बच्चों को अच्छे बुरे की समझ तक नहीं होती है। उस उम्र में दिल्ली के रहने वाले हर्षुल लोन्गयानी ने अपने हुनर से एक अलग ही पहचान बनाई है। हर्षुल को इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया जा रहा है। उन्हें यह अवॉर्ड डांस के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए दिया जाएगा।
इंडिया स्टार प्राउड अवॉर्ड एक ऑनलाइन इवेंट है। यह अवॉर्ड सभी रिकॉर्ड होल्डर, सोशल वर्कर, कलेक्टर, एनजीओ, जर्नलिज्म, आर्टिस्ट, डांसर, राइटर, पोएट, सिंगर, स्पोर्ट्स, टीचर, एजुकेशन और कई श्रेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के लिए दिए जाते हैं। इस अवॉर्ड को जीतने वालों का नाम इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जोड़ा जाता है।

इतनी छोटी उम्र में उभरता सितारा हर्षुल एक मिसाल बन गया है। वह अपने पिता मनोज लोन्गयानी, माता शीतल लोन्गयानी और गुरु नौशाद के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। हर्षुल ने यह साबित कर दिया है कि, अगर आपके अंदर कुछ कर गुजरने का जज्बा है, तो आपकी उम्र कितनी है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बता दें कि, हर्षुल का जन्म 14 जनवरी 2009 में हुआ था। हर्षुल ने 3 साल की उम्र में ही दिल्ली के ग्रीन शैडो डांस स्टूडियो में अपने गुरु मोहम्मद नौशाद से डांस सिखना शुरू किया था। तब से अब तक हर्षुल बुगी वुगी, इंडियाज डांसिंग सुपरस्टार, इंडियाज गॉट टैलेंट, डांस इंडिया डांस जैसे बड़े-बड़े डांसिंग शो में भाग ले चुके हैं और कई सारे सर्टिफिकेट, मेडल्स और ट्रॉफी भी हासिल कर चुके हैं।

इतना ही नहीं हर्षुल डांस के अलावा मॉडलिंग और एक्टिंग में भी कदम रख चुके हैं। अब हर्षुल जल्द ही बॉलीवुड के सीनियर एक्टर गोविंद नामदेव के साथ 'टेल्स ऑफ लामा' सीरियल में दिखाई देंगे। हर्षुल ने गोविंद नामदेव के साथ इस सीरियल की शूटिंग भी पूरी कर ली है। इस सीरियल की शूटिंग लामा मोनेस्ट्री में हुई है। यह सीरियल अगले महीने से दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। इस टीवी सीरियल में हर्षुल ने गोविंद नामदेव के शिष्य का किरदार निभाया है।
Created On :   20 May 2019 12:18 PM IST