अब इस वेब सीरीज में अपनी अदाओं का जलवा बिखेरती नजर आएंगी अन्वेशी जैन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात 2 में बोल्ड किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अन्वेशी जैन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। फैंस में उनकी बढ़ती डिमांड को देखते हुए, उन्हें एक और वेब सीरीज का हिस्सा बना लिया गया है। दरअसल, अन्वेशी एक बार फिर आल्ट बालाजी की वेबसीरीज 'बॉस - बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में दिखाई देंगी।
अन्वेषी के साथ वेब सीरीज 'बॉस - बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' में करण सिंह ग्रोवर और सागरिका घाटगे लीड रोल में नजर आएंगी। अन्वेशी को पहचान गंदी बात 2 में अपनी बोल्ड सीन के चलते मिली है। सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, वे अपनी रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड हैं।
कुछ दिन पहले ही 'बॉस - बाप ऑफ स्पेशल सर्विसेज' का पोस्टर रिलीज किया गया था। पोस्टर में करण् तीन स्टार्स एक साथ दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को करण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर किया था। करण ने पोस्टर के साथ लिखा था कि यह अपने नियम के हिसाब से खेलता है। वह बुक के हिसाब से खेलती है। लेकिन जब ये मिलते हैं तो क्रिमिनल्स का जीना मुश्किल है। तैयार हो जाइए बॅास- बाप ऑफ स्पेशल सर्विस से मिलने के लिए।
Created On :   8 Aug 2019 9:54 AM IST