अभिनेता उपेंद्र राव की फिल्म कब्जा का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसक

By - Bhaskar Hindi |21 April 2022 7:03 AM IST
टॉलीवुड अभिनेता उपेंद्र राव की फिल्म कब्जा का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसक
हाईलाइट
- अभिनेता उपेंद्र राव की फिल्म कब्जा का बेसब्री से इंतजार कर रहे प्रशंसक
डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। केजीएफ चैप्टर-2 की वैश्विक स्तर पर जबरदस्त सफलता के बाद कन्नड़ फिल्म उद्योग में सभी की निगाहें अभिनेता उपेंद्र राव की फिल्म कब्जा पर टिकी हैं। फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।
आर चंद्रू द्वारा निर्देशित कब्जा सात भाषाओं कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और बंगाली में रिलीज होगी।
सुपरस्टार किच्चा सुदीप भी फिल्म में नजर आएंगे और फिल्म के मोशन पिक्च र, टीजर और पोस्टर ने दर्शकों के बीच पहले ही धूम मचा दी है।
फिल्म के कलाकारों में प्रकाश राज, जयप्रकाश रेड्डी, प्रदीप रावत और कबीर दूहन सिंह भी शामिल हैं।
उपेंद्र के साथ अभिनेत्री श्रिया सरन भी नजर आएंगी। एक्ट्रेस के ट्रेडिशनल लुक को उनके फैंस और दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
आईएएनएस
Created On :   20 April 2022 6:01 PM IST
Next Story