36 साल की उम्र में भी कमाल लगती हैं शक्ति मोहन, बर्थडे पर देखिए कुछ दिल थाम लेने वाली तस्वीरें

डिजिटल डेस्क,मुंबई। मशहूर डांसर बन चुकी शक्ति मोहन आज अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। शक्ति ने काफी मेहनत के बाद अपनी जिंदगी में यह मुकाम हासिल किया है और अपनी पहचान बनाई है। टीवी और फिल्मों की दुनिया में शक्ति ने काफी नाम कमाया है, शक्ति का जन्म 12 अक्टूबर 1985 को दिल्ली में हुआ था लेकिन उनकी परवरिश मुंबई में हुई है।
वह अब एक डांसर से कोरियोग्राफर बन गई हैं। जिस रियलिटी शो में वह डांस करती थीं और अब उसी शो में जज की भूमिका निभाती हैं।
शक्ति "डांस इंडिया डांस" में भी नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने धूम 3 के "कमली" डांस में भी अपने डांस का जादू दिखाया है जिसमें उन्होंने असिस्टेंट कोरियोग्राफर के तौर पर काम किया है, शक्ति मोहन 2009 में डांस इंडिया डांस का सीजन 2 जीत चुकी हैं और अब एक बेहतरीन कोरियोग्राफर बन गई हैं।
उनके घर में नीति मोहन, शक्ति मोहन, मुक्ति मोहन और कृति मोहन नाम की चार बहनें हैं। चारों बहनों ने खूब नाम कमाया है। बड़ी बहन एक बॉलीवुड हिट गायिका हैं, शक्ति एक कोरियोग्राफर हैं, मुक्ति मोहन एक कंटमप्रेरी डांसर हैं।
Created On :   11 Oct 2021 5:36 PM IST