दीपिका पादुकोण ऑस्कर 2023 करेंगी प्रजेंट, इससे पहले ये भारतीय हसीनाएं बनी थी ऑस्कर प्रजेंटर
![Deepika Padukone will present Oscar 2023, before this Indian actress became Oscar presenter Deepika Padukone will present Oscar 2023, before this Indian actress became Oscar presenter](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2023/03/deepika-padukone-will-present-oscar-2023-before-this-indian-actress-became-oscar-presenter_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क मुंबई। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर इंटरनेशनल लेवल पर भारत को प्रजेंट करने जा रही हैं। दीपिका बीते साल कान फेस्टिवल में जुरी बन कर शामिल हुई थीं। अब एक्ट्रेस को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में प्रजेंटर चुना गया है। वह 13 मार्च को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में विनर को ट्रॉफी देंगी। ये हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। दीपिका उन कई प्रजेंटर्स में से एक हैं जो इस अवॉर्ड को प्रजेंट करने वाले हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हेंडल पर दी थी। दीपिका ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं। बता दें कि, दीपिका पादुकोण तीसरी भारतीय महिला हैं जो ऑस्कर अवॉर्ड प्रजेंट करने वाली हैं।
प्रियंका चौपड़ा थी दूसरी भारतीय प्रजेंटर
दीपिका पादुकोण ऑस्कर अवॉर्ड प्रजेंट करने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं। इससे पहले दो भारतीय हसीना ये कारनाम कर चुकी हैं। दीपिका से पहले 2016 में प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर प्रजेंटर बनने वाली दूसरी भारतीय महिला थीं। उन्होंने टीना फे, जेरेड लेटो, रीज विदरस्पून, स्टीव कैरेल और जेके सीमन्स के साथ स्टेज शेयर किया था। उस दौरान प्रियंका का जलवा रेड कारपेट पर भी दिखा। ऑस्कर में प्रियंका जुहेर मुराद के स्ट्रैपलेस गाऊन में काफी खूबसूरत नजर आई थी।
पर्सिस खंबाटा थी पहली भारतीय प्रजेंटर
बता दें कि, 1980 में, पर्सिस खंबाटा ऑस्कर में प्रजेंटर के तौर पर पहुंचने वाली पहली भारतीय थीं। पर्सिस खंबाटा साल 1965 में फेमिना मिस इंडिया की विनर बनी थीं। साल 1948 में 2 अक्टूबर को मुंबई में पर्सिस खंबाटा का जन्म हुआ था। मॉडल और एक्ट्रेस पर्सिस खंबाटा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 49 साल की उम्र में 18 अगस्त 1998 को हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली थी।
दीपिका ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय
बीते साल दीपिका 'कान्स 2022' में जूरी मेंबर के तौर पर शामिल हुई थीं। इसके बाद दिसंबर 2022 में अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में दीपिका ने फीफा ट्रॉफी का अनावरण किया था। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय एक्टर बनी थीं। वहीं अब दो महीने बाद ही ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी के लिए प्रजेंटर के तौर पर चुनी गई हैं। जिसमें एक्ट्रेस ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन और माइकल बी जॉर्डन जैसे दिग्गजों के साथ स्टेज शेयर करेंगी। दीपिका ने कई बार ग्लोबल लेवल पर भारत को प्रजेंट किया है।
Created On :   10 March 2023 2:25 PM IST