बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर जल्द बनने वाले हैं पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने अपने फैंस को एक बेहतरीन सरप्राइज दिया है। सोशल मीडिया के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए कई दिलकश तस्वीरें शेयर की है। फोटोशूट के लिए दोनों ने व्हाईट शर्ट में ट्विन किया, पति करण सिंह ग्रोवर के साथ पोज देते हुए एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप सभी दिखाया।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, “एक नया समय, एक नया फेज, एक नई रोशनी जो हमारे लाइफ के प्रीज्म में एक अनूठी छाया जोड़ती है। हमें पहले की तुलना में थोड़ा और पूरा करती है। हमने इस लाइफ को अलग-अलग रूप से शुरू किया और फिर हम एक दूसरे से मिले और तब से हम दो एक हो गएं। केवल दो लोगों के लिए ये प्यार बहुत ज्यादा है, हमें ये हमें अनफेयर लग रहा था… इसलिए हम जो कभी दो थे, अब तीन हो जाएंगे। हमारा बेबी जल्द ही हमें ज्वॉइन करेगा और हमारी खुशियों में इजाफा करेगा।”
एक्ट्रेस ने फैंस का किया शुक्रिया
सभी का आभार व्यक्त करते हुए, एक्ट्रेस ने लिखा, “आपके अनकंडीशनल प्यार, आपकी प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद, जैसा कि आप हैं और हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। हमारे जीवन का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद।" सोशल मीडिया पर फैंस जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने हॉरर ड्रामा "अलोन" जो 2015 में आई थी, उसमें साथ काम किया था। बताया जाता है कि कपल की लव स्टोरी भी वहीं से शुरू हुई थी जिसके बाद दोनो ने 2016 में शादी कर ली।
Created On :   16 Aug 2022 2:35 PM IST