शाहरुख और दीपिका का गाना बेशरम रंग विवादों में, फ्रेंच गाने को कॉपी करने के लगे आरोप

डिजिटल डेस्क मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म "पठान" रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म को नए साल 2023 की ब्लाक्बस्टर फिल्म माना जा रहा है। लेकिन फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। जिसके बाद से फिल्म के फ्लॉप होने के चांस दिखाई दे रहें हैं। लोगों ने गाने पर कॉपी से लेकर, हिन्दूओं के अपमान का आरोप लगाया है। ‘बेशरम रंग’ गाने को फ्रेंच के हिट गाने का कॉपी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने को लेकर दीपिका और शाहरुख को जमकर ट्रोल कर रहें हैं। वहीं गाने के कुछ सिन्स को भी बदलने की मांग की जा रही है।
पहले गाने को बताया था "घुंघरू 2.0"
रिलीज से पहले गाने को वार फिल्म के गाने "घुंघरू टूट गए" का दूसरा पार्ट बताया जा रहा था। पहले इस गाने को घुंघरू 2.0 नाम से रिलीज किया जाना था। लेकिन बाद में इसका नाम ‘बेशरम रंग’ रख कर रिलीज किया गया। जिसके बाद से गाने को वाणी कपूर के गाने का कॉपी बताया जा रहा था। वहीं कुछ लोगों को कहना है कि, गाने में "रेस 2" के विजुअल्स को भी कॉपी किया गया है।
फ्रेंच गाने को किया कॉपी
अब गाने को एक फ्रेंच गाने का कॉपी बाताया जा रहा है। लोगों को बेशरम रंग में बजने वाली ताल और धुन फ्रेंच के गाने "मेकबा" के जैसी लग रही है। मेकबा 2016 का हिट गाना था। जिसे लेवी के विज्ञापन में भी सुना गया था। इस गाने को फ्रेंच बीटमेकर योडेलिस ने बनाया है। बता दें कि, बेशरम रंग गाने का म्यूजिक विशाल ददलानी और शेखर रिजवानी ने मिलकर तैयार किया है।
पहनावे पर भी उठे सवाल
बेशरम रंग गाने के अलावा अब लोग फिल्म को भी बॉयकाट कर रहें हैं। लोग फिल्म में दीपिका के पहनावे पर भी सवाल उठा रहें हैं। दीपिका ने गाने के एक सीन में भगवा रंग की बिकनी पहनी हुई है जिसे हिंन्दूओं का आपमान बताया जा रहा है। लोग इस सीन को हटाने की मांग कर रहें हैं। इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म पठान को 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट का रोल निभा रहें हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग आठ देशों स्पेन, यूएई, तुर्की, रूस, साइबेरिया, इटली, फ्रांस और अफगानिस्तान में हुई है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।
Created On :   15 Dec 2022 2:23 PM IST