इस दिन एक दूसरे के हो जाएंगे टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी, इस खास जगह होगी दोनों की शादी, शॉपिंग शुरू!

डिजिटल डेस्क मुंबई। कई दिनों से अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। विराट और अनुष्का की शादी के बाद अब फैंस अथिया और राहुल की शादी का इंतजार कर रहे हैं। अब उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही जब सुनील शेट्टी अपनी सीरिज धाराविक बैंक के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे तब उनसे ये प्रश्न पूछा गया था कि अथिया और राहुल कब शादी कर रहे हैं तो सुनील शेट्टी ने इसके जवाब में कहा था जल्द ही। जिससे ये साफ हो गया था कि शादी जल्द ही होने वाली है। लेकिन अब दोनों की शादी की तारीख फाइनल हो गई है। दोनों जल्द ही शादी करने जा रहे हैं।
जल्द बनेंगे दूल्हा और दुल्हन
कई दिनों से अथिया और राहुल की शादी के लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन अब दोनों की शादी की डेट फाइनल हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अथिया शेट्टी और केएल राहुल 2023 में जनवरी के महीने में शादी करने जा रहे हैं। वेडिंग वेन्यू भी फाइनल हो गया है। दोनों ने शादी की शॉपिंग भी शुरु कर दी है।
घर में ही सात फेरे लेगें कपल
बताया जा रहा है कि, अथिया और राहुल किसी होटल से शादी नहीं कर रहे हैं। बल्कि दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाल वाले बंगले से होगी। कपल ने हाल ही में खंडाला स्थित बंगले को भी विजिट किया था। बंगले पर तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। लेकिन अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि शादी जनवरी में किस डेट पर होगी पर ये पक्का माना जा रहा है की शादी जनवरी महीने में ही होगी।
लंबे समय से कर रहे हैं एक-दूसरे को डेट
अथिया और राहुल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है और दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं। अथिया ने कई बार केएल राहुल के साथ अपने संबंधों को अफवाह बताया है। लेकिन सुनील शेट्टी ने पहले भी उनकी शादी को लेकर बात की थी। एक्टर ने कहा कि उनकी शादी तभी होगी जब दोनों अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरा कर लेते हैं। शादी एक दिन की बात तो नहीं है ना। 2021 में अथिया शेट्टी ने भाई की डेब्यू फिल्म तड़प के प्रीमियर में केएल राहुल के साथ एंट्री ली थी जिसके बाद दोनों का रिश्ता ऑफिशियल हुआ था।
Created On :   23 Nov 2022 12:21 PM IST