साठ के दशक की हिट हीरोइन आशा पारेख को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, जूरी के इन सदस्यों ने किया तय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 60-70 के दशक में अपने अभिनय से बॉलीवुड में धूम मचाने वाली आशा पारेख को इस साल भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान "दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड" से सम्मानित किया जाएगा। इस बात का ऐलान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया, जिन्होंने बताया कि दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को 2020 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दें, हेमा मालिनी, पूनम ढिल्लों, टीएस नागभरण, उदित नारायण और आशा भोंसले की पांच सदस्यीय जूरी ने उन्हें नामित किया।
Dadasaheb Phalke Award to be given to veteran actress Asha Parekh this year
— ANI (@ANI) September 27, 2022
(File Pic) pic.twitter.com/lGj5Kl92Oa
आशा पारेख ने लगभग 95 फिल्मों में काम किया है और 1998-2001 तक सीबीएफसी की अध्यक्ष थीं। 30 सितंबर को 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। बता दें, 79 वर्षीय आशा पारेख ने "दिल देके देखो", "कटी पतंग", "तीसरी मंजिल" और "कारवां" जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें हिंदी सिनेमा की आइकॉनिक ऐक्ट्रस माना जाता है।
बतौर बाल कलाकार की फिल्मी करियर की शुरुआत
बॉलीवुड में आशा पारेख का बहुत लंबा करियर रहा है। उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत एक बॉल कलाकार के रूप में की थी। तब इंडस्ट्री में लोग उन्हें बेबी आशा पारेख नाम से जानते थे। 10 की उम्र में मस फिल्म डायरेक्टर बिमल रॉय ने उन्हें एक इवेंट में डांस करते देखा और अपनी फिल्म मां (1952) में कास्ट कर लिया।
पुरस्कार एवं सम्मान
1992 - पद्मश्री
1971 - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार
2002 - फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
2018 - कलाकर पुरस्कार
Created On :   27 Sept 2022 2:34 PM IST