अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों को किया खारिज, मलाइका अरोड़ा दिया रिएक्शन
![Arjun Kapoor rubbishes breakup rumours, Malaika Arora reacts Arjun Kapoor rubbishes breakup rumours, Malaika Arora reacts](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/01/arjun-kapoor-rubbishes-breakup-rumours-malaika-arora-reacts_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दोनों का लवी-डवी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन इस बार मामला कुछ और देखने को मिला है, हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें शेयर की गई जिसे देख अर्जुन और मलाइका के फैंस के हैश उड़ गए। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया की कपल ने ब्रेकअप कर लिया है। खबर वायरल होने के बाद, अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर सारी अफवाहों को खारिज कर दिया।
शेयर की मोनोक्रोम तस्वीर
अर्जुन कपूर ने अफवाहों को खारिज करते हुए एक कमाल की मोनोक्रोम फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वह अपनी लेडीलव के साथ मिरर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। इस मिरर सेल्फी के लिए पोज देते हुए लवबर्ड्स बेहद अच्छे लग रहे हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ""बकवास अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। खुश रहें। लोगों के लिए मंगल कामना करें। आप सबको प्यार।
मलाइका ने किया कमेंट
अर्जुन के पोस्ट साझा करते ही उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका ने कमेंट सेक्शन में एक दिल का इमोटिकॉन रिएक्ट किया। इसका अलवा इस पोस्ट पर फैंस से लेकर बॉलीवुड की और भी कई हस्तियों ने भी कमेंट कर प्यार की बौछार की। तारा सुतारिया, ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर और अथिया शेट्टी ने पोस्ट पर कमेंट किया है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी इस पर खास तौर से कमेंट कर अपना प्यार दिखाया है।
कुछ दिन पहले अर्जुन, बहन अंशुला कपूर, रिया कपूर और करण बुलानी कोविड पॉजिटिव हो गए थे। उनके ठीक होने के बाद, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी कोरोना से संक्रंमित हो गई थी।
Created On :   13 Jan 2022 2:33 PM IST