आलिया भट्ट ने फैंस को दी खुशखबरी, बताया इस दिन रिलीज होगा 'केसरिया' सॉन्ग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट के फैंस के लिए अच्छी खबर है। आलिया ने अपने चाहने वालो के लिए सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी दी है कि उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 के एक गाना जिसे लोग काफी पसंद कर रहे थे आखिर में अब वो रिलीज होने जा रहा है। आलिया ने अपने ट्वविटर हैंडल से ट्वीट किया कि Kesariya OUT TOMORROW!
— Alia Bhatt (@aliaa08) July 16, 2022
खत्म हो जाएगा फैंस का इंतजार
गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस उनकी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया था। दरअसल फिल्म ब्रह्मास्त्र के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने आलिया-रणबीर की वेडिंग के मौके पर इस फिल्म के एक केसरिया नामक गाने की क्लीप शेयर की थी।
इस छोटे से वीडियो क्लीप में आलिया और रणबीर के रोमांटिक अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया। जिसके बाद से फुल सॉन्ग को रिलीज करने की डिमांड फैंस कर रहे थे। अब आलिया ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि केशरिया फुल सॉन्ग कल यानि 17 जुलाई के रिलीज हो जाएगी। इस गाने के रिलीज डेट कंफर्म होने के बाद फैंस काफी उत्साहित है।
सितम्बर में फिल्म होगी रिलीज
फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर के रिलाज होने जा रही है। इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर के अलावा मौनी रॉय और अमिताभ बच्चन भी लीड रोल में है। वहीं शाहरुख खान भी एक छोटे से रोल में दिखाई देंगे। आपको बत्ता दें कि इस फिल्म के जरिये पहली बार आलिया और रणबीर की जोड़ी पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। यही वजह है कि फैंस इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है।
Created On :   16 July 2022 8:53 PM IST