भारत में बॉयकॉट का शिकार होने के बाद अब, दुबई के बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म "पठान" का ट्रेलर

डिजिटल डेस्क मुंबई। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान चार सालों के लंबे इंतजार के बाद बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। वहीं फिल्म का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज के बाद ही विवादों में आ गया था। जिस पर लगातार विवाद बढ़ता ही गया। फिल्म को बॉयकॉट का भी सामना करना पड़ा। ट्रोलिंग के बीच ही फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। अब खबर सामने आई है कि फिल्म पठान के ट्रेलर को दुबई स्थित दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग 'बुर्ज खलीफा' पर दिखाया जाएगा।
बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा फिल्म "पठान" का ट्रेलर
फिल्म पठान का ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज किया गया था। फिल्म का ट्रेलर दमदार था। ट्रेलर देखने के बाद फैंस काफी खुश हैं। वहीं इस दमदार ट्रेलर ने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। वे शाहरुख के एक्शन अवतार को देखने के लिए बेसवरी से इंतजार कर रहें हैं। बता दें कि, शाहरुख खान इन दिनों मिडल ईस्ट में हैं। वो इंटरनेशनल लीग टी20 का हिस्सा बनने के लिए पहुंचे हैं। यश राज फिल्म्स ने खुलासा किया है कि शाहरुख खान बुर्ज खलीफा पर अपनी फिल्म पठान के ट्रेलर देखेंगे।
नेल्सन डीसूजा ने कही ये बात
इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन के वाइस प्रेसीडेंट नेल्सन डीसूजा ने इस बारे में बात की और कहा कि 'पठान हमारे समय वो फिल्म है जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। ऐसी फिल्म को दर्शकों के सामने ग्रैंड अंदाज में रखा जाना बनता है। हम ये बताते हुए बेहद खुश हैं कि दुबई, शाहरुख खान को सेलिब्रेट करेगा। इसके लिए उनकी फिल्म "पठान" का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया जाएगा।
फिल्म रिलीज के साथ ही घिरी विवादों में
फिल्म पठान अपने पहले गाने बेशर्म रंग की रिलीज के साथ ही विवादों में घिर गई थी। फिल्म पर कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। कई लोगों ने इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की थी। वहीं, इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने भी कई बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Created On :   14 Jan 2023 10:29 AM IST