आखिर क्यो छिपाती हैं कॉमेडियन भारती अपने बेबी का चेहरा, यहां जाने इसके पीछे की वजह

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कॉमेडी क्वीन के नाम से जानी जाने वाली भारती सिंह अब एक खूबसूरत बच्चे की मां बन गई हैं। भारती मां बनने से काफी खुश हैं। आपको बता दें कि, भारती के प्रेगनेंसी की विडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी ,हांलाकि बच्चे की तस्वीर देखने के लिए फैन्स बेस्ब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब रिवील करेंगी भारती बेटे का चेहरा
कॉमेडी क्वीन भारती और पति हर्ष अपने बच्चे को लेकर काफी खुश हैं। भारती के बच्चे का चेहरा देखने के लिए सभी काफी एक्साइटेड हैं। भारती सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉम के जरिए बताया कि वो भी अपने बच्चे की फोटो दिखाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन भारती की मां और सासू मां ने कहा है कि 40 दिनो तक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं करनी चाहिए, वहीं भारती बड़ो की बात को ध्यान में रखते हुए तस्वीर अपलोड नहीं कर रही हैं।
भारती अपने बेटे को प्यार से ‘गोला’ कह कर बुलाती हैं। सोशल मीडिया यूजर 40 दिन का यह समय जल्दी खत्म हो इसकी दुआ कर रहें हैं। वैसे भारती ने अपने व्लॉग लाइफ ऑफ लिम्बाचियास में बताया कि उनका बेबी ‘गोला’ काफी गोलू मोलू हैं। वो काफी उनके साथ मस्ती करती हैं। साथ ही उन्होने बताया कि बेबी आने के बाद चीजे बदलती नहीं हैं। चीजे पहले जैसी होती हैं, भारती कहती हैं उन्हे बेटी भी चाहिए और गोला को भी उसकी बहन मिलनी चाहिए।
Created On :   20 April 2022 12:32 PM IST