रेखा से शादी के 11 महीने बाद ही पति ने लगा ली थी फांसी, सुसाइड नोट में क्यों लिखा कि रेखा के लिए कुछ भी छोड़ कर नहीं जा रहा

डिजिटल डेस्क मुंबई। चलिए आज बात करते हैं बॉलीवुड क्वीन कहीं जाने वाली मशहूर अभिनेत्री रेखा के बारे में। रेखा अपने फिल्मी करियर के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। रेखा का फिल्मी करियर सफल रहा है। उन्होंने अपने परिवार के पालन - पोषण के लिए बहुत ही कम उम्र में फिल्म जगत में काम करना शुरू कर दिया था। रेखा ने फिल्म जगत में प्रशंसकों से बहुत प्यार लूटा लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें उनका प्यार नहीं मिल पाया। आपको बता दें कि, रेखा का अफेयर बॉलीवुड के बादशह कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ था। रेखा ने साल 1990 में दिल्ली के उद्योगपति और टेलीविजन निर्माता मुकेश अग्रवाल से शादी की थी, लेकिन शादी के 11 महीने बाद ही उनके पति मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के बाद रेखा पर कई सवाल खड़े हुए थे। अभिनेत्री ही मुकेश की हत्या का जिम्मेदार बताया गया था।
आत्महत्या से पहले मुकेश ने लिखा था सुसाइड नोट
पहली मुलाकात के ठीक एक महीने बाद 4 मार्च, 1990 की दोपहर मुकेश अग्रवाल, सुरिंदर कौर रेखा की फ्रेंड के साथ रेखा के घर पहुंचे और शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। रेखा मुकेश का एक्साइटमेंट देखकर हैरान थीं। कहा जाता है कि मुकेश शादी के बाद से ही डिप्रेशन में चले गए थे। और शादी के एक साल बाद ही उन्होंने रेखा के दुपट्टे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मुकेश अग्रवाल ने सुसाइड करने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। उन्होंने उस नोट में रेखा के लिए कुछ बातें लिखी थी। मुकेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि, ‘मैं अपनी प्रॉपर्टी में से रेखा के लिए कुछ भी छोड़कर नहीं जा रहा हूं, वे इतनी सक्षम हैं कि खुद कमा सकती हैं।
मुकेश के भाई ने मीडिया से कही थी बड़ी बात
मुकेश के भाई ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि, जिन्हें ऐसा लगता है की रेखा ने मुकेश से पैसों के लिए शादी की थी तो ये बात बिल्कुल भी सही नहीं है। रेखा ने आज तक हम लोगों से किसी भी चीज की डिमांड नहीं की थी।
राज बना सिंदूर
आज भी रेखा के जीवन का एक राज है, जो है उनकी मांग का सिन्दूर। रेखा जब भी कहीं बाहर जाती हैं तो वो पूरे श्रृंगार के साथ-साथ अपनी मांग में सिन्दूर भी लगाती हैं। हालांकि वो किसके नाम का सिन्दूर है ये एक राज ही है। आपको बता दें कि, 2012 से, रेखा राज्यसभा की सदस्य हैं और उन्हें भारत सरकार द्वारा दिए गए चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने 180 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है रेखा को एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
Created On :   5 Oct 2022 12:56 PM IST