Manoj Kumar Death: यहां जाने मनोज कुमार की उन पांच फिल्में के बारे में, जिनमें दिखी भारत और देशभक्ति की खास झलक

यहां जाने मनोज कुमार की उन पांच फिल्में के बारे में, जिनमें दिखी भारत और देशभक्ति की खास झलक
  • यहां जाने मनोज कुमार की उन पांच फिल्में के बारे में,
  • जिनमें दिखी भारत और देशभक्ति की खास झलक

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड में देशभक्ति से भरी फिल्मों को बनाने की शूरुआत करने का श्रेय मनोज कुमार को जाता है। अपने फिल्मी करियर में मनोज कुमार ने कई यादगार फिल्में कीं, हिंदी सिनेमा को आगे बढ़ाने में अपना खास योगदान दिया। लेकिन इन सभी फिल्मों में देशभक्ति फिल्मों की अलग ही बात थी। उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए देश और समाज की सच्चाई को दर्शकों के सामने उजागर किया। वहीं 1965 में भारत-पाक युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जब मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' देखी, तो वे बहुत प्रभावित हुए। और उन्होंने भी मनोज कुमार से फिल्म बनाने को कहा जिसके बाद उवका नाम भारत कुमार भी पड़ गया। तो चलिए जानते हैं उनकी इन फिल्मों के बारे में-

फिल्म शहीद

बता दें कि, मनोज कुमार की फिल्म शहीद साल1965 में आई थी और इसमें मनोज कुमार ने शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया था। इसमें दर्शकों को उनका किरदार काफी पसंद आया था। ये फिल्म उनकी सबसे शानदार फिल्मों में से एक हैं। शहीद को हिंदी की बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी दिया गया था।


फिल्म उपकार

मनोज कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म उपकार 1967 में आई थी और ये जय जवान जय किसान पर बेस्ड थी। इस फिल्म में मनोज कुमार ने लीड रोल भी प्ले किया था और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स कैटेगिररी फिल्मफेयर पुरस्करा से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद मनोज कुमार का नाम भारत कुमार पड़ गया था। कहा जाता है कि 1965 में भारत-पाक युद्ध के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जब मनोज कुमार की फिल्म 'शहीद' देखी, तो वे बहुत प्रभावित हुए। तब उन्‍होंने अपने लोकप्रिय नारे 'जय जवान जय किसान' पर एक फिल्‍म बनाने के लिए कहा था। उसके बाद मनोज कुमार ने उपकार फिल्‍म बनाई। ये फिल्‍म भी काफी हिट रही। इसका गाना 'मेरे देश की धरती' काफी लोकप्रिय हुआ।


फिल्म पूरब और पश्चिम

1970 में रिलीज हुई फिल्म पूरब और पश्चिम का निर्देशन भी मनोज कुमार ने ही किया था। इस फिल्म ने लोगों की रगों में देशभक्ति का जोश भर दिया था। ये फिल्म विदेशों मे बसे भारतीयों की कहानी पर बेस्ड थी।


फिल्म रोटी कपड़ा और मकान

मनोज कुमार की फिल्म रोटी कपड़ा और मकान 1976 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी बॉकस ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट रही थी इसमें भारत-पाक युद्ध के बाद देश के बिगड़े हालात को दिखाया गया था। इस फिल्म में आम आदमी की अहम जरूरत रोटी, कपड़ा और मकान को दिखाया गया था।


फिल्म क्रांति

1981 में आई मनोज कुमार की फिल्म क्रांति भी देशभक्ति पर बेस्ड फिल्म है। इसमें अंग्रेजों के भारतीयों पर अत्याचार को दिखाया गया है। फिल्म में मनोज कुमार, दिलीप कुमार, हेमा मालिनी, शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर ने अहम रोल प्ले किया था।


Created On :   4 April 2025 8:43 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story