इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी: समय रैना के फैंस को झटका, कॉमेडियन ने पोस्टपोन किया अपना इंडिया टूर, टिकट के पैसे करेंगे वापस

समय रैना के फैंस को झटका, कॉमेडियन ने पोस्टपोन किया अपना इंडिया टूर, टिकट के पैसे करेंगे वापस
  • समय रैना के फैंस को झटका
  • कॉमेडियन ने पोस्टपोन किया अपना इंडिया टूर
  • टिकट के पैसे करेंगे वापस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट बंद हो चुका है। शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर एक कमेंट किया था, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ था। समय रैना के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था और अभी वो इस देश में नहीं हैं। वो अपने टूर के लिए विदेश गए हुए हैं। वहां अपने शोज कर रहे हैं। समय को पूछताछ के लिए कई बार इंडिया बुलाया गया लेकिन वो नहीं आए वहीं अब कॉमेडियन समय रैना के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। इंडिया टूर को लेकर समय ने फैंस को बड़ा अपडेट दिया है। समय ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वो अपना इंडिया टूर रीशेड्यूल कर रहे हैं। साथ ही बताया है कि वो टिकट्स के पैसे भी वापस देंगे।

समय ने शेयर किया पोस्ट

समय रैना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा- 'हैलो गॉयज, मैं अपना इंडिया टूर रीशेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा। जल्द ही मिलते हैं। साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाली और हार्ट इमोजी पोस्ट की। समय का शो पोस्टपोन होने से उनके फैंस निराश होंगे वे लंबे समय से उनके देश वापसी का भी इंतजार कर रहे हैं।


कनाडा में कर रहे शोज

बता दें समय रैना इस समय इंडिया से बाहर हैं वो कनाडा में अपने शो कर रहे हैं। उनके शोज के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए हैं। कुछ दिनों में समय का दिल्ली में शो होने वाला था। अब उन्होंने इसे पोस्टपोन कर दिया है और वो अभी तक वापस इंडिया नहीं आए हैं।

Created On :   21 March 2025 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story