India's Got Latent: रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क हो रहा मुश्किल, फोन को बंद करके हुए लापता

रणवीर इलाहाबादिया से संपर्क हो रहा मुश्किल, फोन को बंद करके हुए लापता
  • रणवीर इलाहाबादिया का फोन हुआ स्विच ऑफ
  • रणवीर इलाहाबादिया हुए लापता
  • मुंबई पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बताया है कि रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद बता रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि, उनका फोन बंद रहेन के साथ-साथ वो घर से भी लापता हो चुके हैं। जब मुंबई पुलिस रणवीर के घर पहुंची तो उनके घर पर ताला लगा हुआ था।

कहां गए रणवीर इलाहाबादिया?

जानकारी के मुताबिक, रणवीर और उनके वकील का संपर्क पुलिस से नहीं हो रहा है। मुंबई पुलिस की तरफ से रणवीर को समन दे दिया गया है। मुंबई पुलिस रणवीर के पुलिस स्टेशन आने का और उसके बयान देने का इंतजार कर रही है। लेकिन अब रणवीर इलाहाबादिया का फोन बंद हो गया है और वो लापता हो गए हैं। रणवीर को दो बार समन भेजा गया है।

क्यों फंसे रणवीर इलाहाबादिया?

बता दें, रणवीर यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में एक जज की तरह शामिल हुए थे। ये एक डार्क कॉमेडी शो है, जिसमें पैरेंट्स पर किए गए कमेंट्स को लेकर अब रणवीर बहुत बुरी तरह से फंस चुके हैं। इसको लेकर रणवीर के साथ-साथ समय के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है।

Created On :   14 Feb 2025 6:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story