होली 2025: सलमान की फिल्म 'सिकंदर' के 'बम बम भोले' से लेकर 'बलम पिचकारी' तक, होली पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये गाने

- होली का त्योहार बस आ ही गया
- इस दिन सभी लोग होली गीत सुनते
- आप भी इन सॉन्ग्स से लें मदद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। होली रंगों और हंसी-खुशी का त्योहार है, ये रंगों का त्योहार पूरे देश में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिसमें सभी उम्र के लोग अपने-अपने तरीके से इंजॉय करते हैं। देश के लोग होली का इंतजार उस दिन बनाए जाने वाले पकवानों के लिए भी करते हैं। यह त्योहार जैसे पकवानों के बिना अधूरा हैं वैसे ही गानों के बिना भी अधूरा है। होली का त्योहार रंगों से रंगने और झूमने-नाचने का दिन होता है। बिना नाच गानों के तो होली का त्योहार फीका-फीका लगता है। इस बार होली के मौके पर सलमान की फिल्म सिकंदर का गाना 'बम बम भोले' धमाल मचाने वाला है। तो चलिए हम आपको होली पार्टी की प्ले लिस्ट के लिए कुछ बेहरीन गाने बताते हैं जो आपको झूमने पर मजबूर कर देंगे।
बम बम भोले
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है फिल्म से पहले इसका होली सॉन्ग 'बम बम भोले' रिलीज हो गया है। सिंगर शान की आवाज और सलमान खान के स्टेप्स के साथ आप इस होली इस गाने पर जमकर डांस कर सकते हैं।
होलिया
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'वेदा' के गाने 'होलिया' दर्शकों को काफी पसंद आया था। निकिता गांधी और आशा सपेरा की आवाज में गाया गया ये गाना एनर्जी से भरपूर हैं होली पार्टी पर दोस्तों संग झूमने के लिए ये एक परफेक्ट गाना है।
खड़के ग्लासी
फिल्म 'जबरिया जोड़ी' के गाने 'खड़के ग्लासी' में भी होली का रंगारंग सीन देखने को मिला। इस गाने के लिरिक्स से लेकर बेस और म्यूजिक तक आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे।
यह भी पढ़े -वृंदावन में होली का रंग राधा वल्लभ मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब
बलम पिचकारी
'ये जवानी है दीवानी' का होली सॉन्ग 'बलम पिचकारी' अब सदाबहार हो गया है इस गाने के बिना होली का त्योहार अधूरा है। इस गाने की एनर्जी, लिरिक्स और म्यूजिक इतना जबरदस्त है कि बस ये गाना बजने की देर है, इसपर ठुमके लगाने से आप खुद को रोक नहीं पाएंगे।
लेट्स प्ले होली
'वक्त' फिल्म का गाना 'डू मी अ फेवर लेट्स प्ले होली' भी हर साल होली पर लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार रहता है। इस गाने की धुन और बोल आपको इसपर नाचने के लिए मजबूर कर देते हैं।
Created On :   12 March 2025 11:16 PM IST