Chhava Box Office Collection Day 10: छावा ने दसवें दिन तक कर लिया 300 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन, बॉलीवुड की इन शानदार फिल्मों को भी किया पीछे

- छावा ने 10वें दिन तक कमा लिए 300 करोड़
- विक्की कौशल ने जमकर बिखेरा अपना अंदाज
- केजीएफ जैसी फिल्मों को छोड़ा पीछे
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज पर बनी ये पीरियड ड्रामा फिल्म छावा साल 2025 की पहली बॉलीवुड और भारतीय फिल्म बना गई है जिसने सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म अब तक बहुत ही जल्द ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो सकती है। विक्की कौशल ने इसमें शानदार एक्टिंग से सभी को काफी ज्यादा खुश किया है। आज इस फिल्म के दूसरे वीकेंड का आखिरी दिन यानी कि संडे है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया और कितनी कमाई की है।
छावा का कितना है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन?
फिल्म के मेकर्स की तरफ से बताए गए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, छावा ने 9 दिन में करीब 293.41 करोड़ रुपए तक का शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म ने बीते 9 दिनों की कमाई और आज की 4.25 तक की कमाई में टोटल तीन सौ करोड़ तक का कलेक्शन पार कर लिया है और इसके साथ ही 300 करोड़ क्लब में सबसे तेजी से एंट्री मारने वाली 8वीं फिल्म बन गई है।
ये फिल्में भी बनीं थी तेजी से 300 करोड़ कमाने वाली फिल्म
छावा ने 10वें दिन में 300 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही वो सबसे ज्यादा तेजी से कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी। इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर पुष्पा 2 है जिसने 5 दिन में ही 300 करोड़ रुपए कमा लिए थे। इसके बाद दूसरे नंबर पर जवान है जिसको 6 दिन लगे थे। तीसरे नंबर पर पठान और एनिमल है जिसको 7 दिन लगे थे, चौथे नंबर पर गदर 2 जिसको 8 दिन लगे थे और पांचवें नंबर पर स्त्री 2 है जिसको 9 दिन का समय लगा था। इसके अलावा भी बाहुबली, केजीएफ जैसी भी फिल्में शामिल थीं।
Created On :   23 Feb 2025 6:11 PM IST