अपकमिंग फिल्म: जिगरा से रिलीज हुआ फिल्म का टाइटल सॉन्ग, वेदांग रैना ने दी आवाज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

जिगरा से रिलीज हुआ फिल्म का टाइटल सॉन्ग, वेदांग रैना ने दी आवाज, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
  • जिगरा से रिलीज हुआ वेदांग रैना का गाया हुआ टाइटल सॉन्ग
  • फैंस कर रहे जमकर तारीफ
  • इस दिन होगी रिलीज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में है। फिल्म के कई सारे पोस्टर रिलीज कर दिए गए हैं। फिल्म का ट्रेलर भी काफी शानदार है। फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही दिनों का समय बाकी है और आलिया और वेदांग फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। बीते दिनों फिल्म का पहला गाना चल कुड़ी रिलीज किया गया था जिसें दिलजीत दोसांझ ने गाया है। इस गानें में दिलजीत के साथ आलिया भी नजर आईं थी। अब मेकर्स ने फिल्म का टाइटल सॉन्ग रिलीज कर दिया है जिसे फिल्म के लीड एक्टर वेदांग रैना ने खुद गाया है। सोशल मीडिय पर वेदांग की काफी तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़े -'सिकंदर' के बाद क्या सलमान 'किक 2' पर कर रहे हैं काम? जानिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से क्यों मचा 'कोहराम'

वेदांग रैना का गाना रिलीज

फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जिगरा का टाइटल ट्रैक रिलीज किया है। गाने में वेदांग काफी शानदार सेटअप में गाना गाते नजर आ रहे हैं। वह किसी रॉकस्टार की तरह गाना गाते नजर आ रहे हैं। किसी म्यूजिक कन्सर्ट की तरह वहां काफी ज्यादा लोगों की भीड़ उन्हें सुन रही है। यह गाना 3 मिनट 18 सेकंड का है। इस गाने को वरुण ग्रोवर ने लिखा है, जबकि अचिंत ने इस गाने को कंपोज किया है। गाने का म्यूजिक काफी शानदार है और वेदांग की अवाज लोगों का दिल छू रही है।

यह भी पढ़े -थिएटर्स में कमाल दिखा कम तो अब ओटीटी में आजमाएंगे अपनी किस्मत, जानें कहां स्ट्रीम होने वाली है 'सरफिरा'

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

इस गाने के रिलीज होते ही फैंस ने जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक्टर के गाने की जमकर तारीफ हो रही है। एक फैन ने लिखा, "वेदांग में अगला बड़ा स्टार बनने की बहुत संभावना है।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "शानदार गाना, वेदांग निस्संदेह फिल्म इंडस्ट्री में अगली बड़ी चीज़ हैं!" एक और फैन ने लिखा, "आलिया और वेदांग का जादू इस शुक्रवार लोगों के सिर चढ़कर बोलने वाला है!"।

यह भी पढ़े -फातिमा सना शेख ने इंस्टाग्राम पर अपनी एम्स्टर्डम के रिजक्सम्यूजियम में यात्रा की तस्वीरें शेयर की

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जिगरा का डायरेक्शन वसन बाला ने किया है। इसे 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना और आदित्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और वेदांग रैना भाई-बहन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित है।

Created On :   7 Oct 2024 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story