सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: समांथा से तलाक के बाद अब एक्ट्रेस शोभिता को डेट कर रहे नागा चैतन्य! सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता

समांथा से तलाक के बाद अब एक्ट्रेस शोभिता को डेट कर रहे नागा चैतन्य!    सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता
  • समांथा से तलाक के बाद
  • एक्ट्रेस शोभिता को डेट कर रहे नागा चैतन्य!
  • सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्ट्रेस समांथा और नागा चैतन्य का रिश्ता लोगों के बीच काफी चर्चा में रहा। समांथा और नागा का साल 2021 में तलाक हो गया था। अब इसके बाद काफी दिनों से नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का नाम एक साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हलचल तेज कर दी है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि, नागा चैतन्य और शोभिता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

यह भी पढ़े -सामंथा से यूजर ने नागा चैतन्य को धोखा देने का पूछा सवाल, एक्ट्रेस ने इस अंदाज में किया रिप्लाई

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे लगाया पता!

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की नई इंस्टाग्राम पोस्ट ने फिर से हलचल मचा दी है। दोनों की पोस्ट एक सी होने के कारण, सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है। दरअसल, शोभिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जीप सफारी की एक तस्वीर अपलोड की है। वहीं, नागा चैतन्य ने भी अपने हैंडल पर घूमने के दौरान की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सनसेट के एंजॉय करते दिख रहे हैं। यह तस्वीर भी किसी जंगल के इलाके की दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि यह दोनों तस्वीरें एक ही जगह की हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स पहले भी शोभिता और नागा की ऐसी पोस्ट देख चुके हैं। दरअसल, शोभिता धुलिपाला ने पिछले साल अमेरिकी एक्टर मैथ्यू मैक्कनौगी की किताब की फोटो शेयर की थी। उस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स को नागा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट याद आ गई थी। नागा चैतन्य भी उसी किताब की तस्वीर को पहले अपलोड कर चुके थे। उस वक्त भी दोनों के बीच अफेयर होने की खबरें चर्चा में आईं थी। वहीं एक बार फिर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़े -सामंथा की लेटेस्ट तस्वीर ने एक्स हस्बैंड संग पैच-अप की अटकलों पर लगाया फुल स्टॉप, वायरल हुई तस्वीर

समांथा रुथ प्रभु से लिया था तलाक

नागा चैतन्य ने 7 अक्तूबर 2017 को एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु के साथ धूम-धाम से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और क्रिश्चन दो रीति-रिवाजों से रॉयल वेडिंग की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते थे। साल 2009 में फिल्म ‘ये माया चेस्वे’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। शादी के चार साल बाद दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।

यह भी पढ़े -एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य का हुआ पैचअप ! सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की इस हरकत से मिला इशारा

Created On :   22 April 2024 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story