बॉलीवुड रुमर्स: शादी के 37 साल बाद एक्टर गोविंदा का हो रहा है तलाक, पत्नि सुनिता कई बार दे चुकी हैं अफेयर का हिंट, जाने क्या है वजह?

शादी के 37 साल बाद एक्टर गोविंदा का हो रहा है तलाक, पत्नि सुनिता कई बार दे चुकी हैं अफेयर का हिंट, जाने क्या है वजह?
  • शादी के 37 साल बाद एक्टर गोविंदा का हो रहा है तलाक
  • पत्नि सुनिता कई बार दे चुकी हैं अफेयर का हिंट
  • जाने क्या है तलाक की वजह?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर गोविंदा बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं उनके काम के लोग आज भी दिवाने हैं। लंबे समय से एक्टर फिल्मों से दूर हैं लेकिन आए दिन किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा दोनों को कई शो में साथ भी देखा जाता रहा है। अब खबरें हैं कि दोनों की शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। गोविंदा का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है और उनका तलाक फाइनल स्टेज पर है। इस बार में गोविंदा की पत्नि सुनीता भी कई बार हिंट दे चुकी हैं और उन्होंने बताया कि, अब वे दोनों साथ भी नहीं रहते हैं।

गोविंदा का चल रहा एक्सट्रा मैरिटल अफेयर

खबरें हैं कि 61 साल के गोविंदा का 30 साल छोटी मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। Reddit की एक पोस्ट मुताबिक, गोविंदा का तलाक हो वाला है सुनीता ने हाल ही के कई इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दे चुकी हैं। वो दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं क्योंकि उनके शेड्यूल मैच नहीं करते। हालांकि, गोविंदा और सुनीता की तरफ से तलाक और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर अभी तक कुछ भी ऑफिशियल रिएक्ट नहीं किया गया है। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये गोविंदा और सुनीता ही बता सकते हैं। लेकिन ये खबरें सुनने के बाद फैंस काफी हैरान हैं और जानना चाहते हैं कि, आखिर सच क्या है।

गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं सुनीता?

सुनीता ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो गोविंदा के साथ नहीं रहती हैं सुनीता ने कहा था कि वो ज्यादातर अलग-अलग रहते हैं। सुनीता बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हैं वहीं गोविंदा फ्लैट के सामने एक बंगले में रहते हैं। इसके अलावा सुनीता ने कहा था, 'कभी भी किसी भी आदमी पर भरोसा मत करो। लोग गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं हमारी शादी को 37 साल हो गए हैं। वो कहां जाएगा? पहले कभी कहीं नहीं जाता था और अब मुझे पता नहीं...' सुनीता ने कहा था- मैं पहले बहुत सिक्योर थी। लेकिन अब नहीं हूं। 60 के बाद लोग सठिया जाते हैं गोविंदा ने 60 पूरे कर लिए हैं। कौन जाने वो क्या कर रहा है मैंने गोविंदा को बोला कि 60 के हो गए हो सठियाना मत।

1987 में हुई शादी

बता दें कि गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। दोनों की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। उस वक्त सुनीता सिर्फ 18 साल की थीं। सुनीता और गोविंदा को इस शादी से दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं। वहीं इससे पहले भी गोविंदा का नाम कई सारी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। इस लिस्ट में, दिव्या भारती, नीलम कोठारी, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर का नाम शामिल है। लेकिन एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के साथ एक्टर के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरा थीं।

Created On :   25 Feb 2025 2:02 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story