Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
![अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401690-r19.webp)
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
- बीजेपी की शानदार जीत
- 5 फरवरी को हुआ था मतदान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।
कहां कितनी वोटिंग?
सेंट्रल दिल्ली- 59.01%
ईस्ट दिल्ली- 62.37%
नई दिल्ली- 57.13%
नॉर्थ दिल्ली- 59.55%
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%
शाहदरा- 63.94%
साउथ दिल्ली- 58.16%
साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%
साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%
वेस्ट दिल्ली- 60.76%
Live Updates
- 8 Feb 2025 10:07 AM IST
द्वारका से बीजेपी आगे
द्वारका से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युम्न सिंह राजपूत 784 वोटों से आगे।
- 8 Feb 2025 9:52 AM IST
रमेश बिधूड़ी आगे
कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी 1149 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 9:49 AM IST
परवेश वर्मा से केजरीवाल आगे
नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं। उन्हें बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा को पीछे छोड़ दिया है।
- 8 Feb 2025 9:47 AM IST
नतीजे हमारे पक्ष में आएंगे..वीरेंद्र सचदेवा का दावा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमें लगता है कि परिणाम हमारे पक्ष में आएगा, हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की है और लगातार जो प्रतिक्रिया हमें मिल रही है उससे मुझे लगता है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
- 8 Feb 2025 9:40 AM IST
जानें चुनाव आयोग के आंकड़े
चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी14 सीटों पर आगे है।
- 8 Feb 2025 9:39 AM IST
आप उम्मीदवार राम सिंह नेताजी आगे
बदरपुर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राम सिंह नेताजी 5089 से आगे।
- 8 Feb 2025 9:30 AM IST
कांग्रेस 1 सीट पर अटकी
भारतीय जनता पार्टी 50 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 19 सीटों पर है।
- 8 Feb 2025 9:23 AM IST
रुझानों के आंकड़े
शुरुआती रुझानों के मुताबिक आंकड़े-
बीजेपी- 48
आप- 21
कांग्रेस- 1
- 8 Feb 2025 9:17 AM IST
अलका लांबा रेस में पीछे
कालकाजी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका आलंबा पीछे चल रही हैं।
Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST