Delhi Assembly Election Results 2025: अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
![अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी अब दिल्ली के दिल में बीजेपी का राज, 10 साल बाद AAP की विदाई, कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/08/1401690-r19.webp)
- दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान
- बीजेपी की शानदार जीत
- 5 फरवरी को हुआ था मतदान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का एलान शनिवार (8 फरवरी) को हो गया है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी का 27 सालों का वनवास खत्म हो गया है। दिल्ली की जनता ने बीजेपी को सत्ता में वापसी करने का मौका दे दिया है। भाजपा ने 70 में से 48 सीटें हासिल की है। वहीं, 22 सीटों के साथ आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला हो चुका है। बता दें कि, 5 फरवरी को सभी 70 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग हुई थी। इस बार दिल्ली में 60.42 परसेंट मतदान हुआ। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सबसे ज्यादा 66.25 परसेंट वोटिंग हुई। वहीं, साउथ ईस्ट दिल्ली 56.16 परसेंट के साथ सबसे पीछे रहा। अब बात करें एग्जिट पोल की तो ज्यादातर सर्वे के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही हैं। आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ होने की संभावना जताई गई।
कहां कितनी वोटिंग?
सेंट्रल दिल्ली- 59.01%
ईस्ट दिल्ली- 62.37%
नई दिल्ली- 57.13%
नॉर्थ दिल्ली- 59.55%
नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली- 66.25%
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली- 60.70%
शाहदरा- 63.94%
साउथ दिल्ली- 58.16%
साउथ-ईस्ट दिल्ली- 56.16%
साउथ-वेस्ट दिल्ली- 61.07%
वेस्ट दिल्ली- 60.76%
Live Updates
- 8 Feb 2025 9:16 AM IST
करावल नगर से बीजेपी कैंडिडेट आगे
करावल नगर से बीजेपी उम्मीदवार कपिल मिश्रा 3109 वोटों से आगे।
- 8 Feb 2025 9:08 AM IST
त्रिनगर से बीजेपी उम्मीदवार आगे
त्रिनगर से बीजेपी प्रत्याशी तिलक राम गुप्ता 3373 वोटों से आगे।
- 8 Feb 2025 9:03 AM IST
बीजेपी सबसे आगे
शुरुआती रुझानों में भीजेपी बहुमत के आंकड़ों से काफी आगे।
बीजेपी- 43
आप- 26
कांग्रेस- 1
- 8 Feb 2025 8:44 AM IST
शुरुआती रुझानों के आंकड़ें
बीजेपी 32 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, आप के पास 22 सीट है।
- 8 Feb 2025 8:37 AM IST
विश्वास नगर से बीजेपी उम्मीदवार आगे
विश्वास नगर से बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा 1549 वोटों से आगे चल रहे हैं।
- 8 Feb 2025 8:35 AM IST
बीजेपी के खाते में 22 सीटें
शुरुआती रुझानों में बीजेपी 22 सीटों से आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 19 सीट पर है। कांग्रेस एक सीट से आगे नहीं बढ़ पाई है।
- 8 Feb 2025 8:30 AM IST
आप के दिग्गज नेता रेस में पीछे
आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता पीछे चल रहे हैं। नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, कालकाजी से सीएम आतिशी और जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे हैं।
- 8 Feb 2025 8:28 AM IST
अलका लांबा ने कहा दिल्ली का जो फैसला होगा हमें मंजूर होगा
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा कि हमने जनता के बीच रहकर, जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ा है। अब दिल्ली जो भी फैसला लेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन कांग्रेस तब तक जनता का साथ नहीं छोड़ेगी, जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक समस्याएं हल नहीं हो जातीं।
- 8 Feb 2025 8:27 AM IST
कांग्रेस सबसे पीछे
शुरुआती रुझानों में बीजेपी के खाते में 17 सीटें।आप- 13, कांग्रेस एक सीट के साथ रेस में सबसे पीछे।
- 8 Feb 2025 8:25 AM IST
रमेश बिधूड़ी आगे- शुरुआती रुझान
सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं। बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी रेस में आगे हैं।
Created On :   8 Feb 2025 8:00 AM IST